April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

एमएलए ने बाबा रामदेव के लिए कहा: पौने दो आंख वाला बाबा दावा करता था, 30 रुपए में डीजल-पेट्रोल, अब ​कहां है?

एमएलए ने बाबा रामदेव के लिए कहा: पौने दो आंख वाला बाबा दावा करता था, 30 रुपए में डीजल-पेट्रोल, अब ​कहां है?

एनसीआई@जयपुर

राजस्थान विधानसभा में बजट पर बहस के दौरान आज धौलपुर की बाड़ी सीट से कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा बीजेपी पर निशाना साधते-साधते अपना होश इस कदर खो बैठे कि योग गुरु बाबा रामदेव के लिए अभद्रता की पराकाष्ठा कर दी।

कांग्रेस विधायक मलिंगा ने बाबा रामदेव के लिए बेहद आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा- एक वो ‘पौने दो आंख वाला बाबा’ था, जो 30 रुपए में पेट्रोल-डीजल बेचने का दावा करता था। अब उस बाबा का पता नहीं है, कहां गया? खुद की आंख का इलाज नहीं हुआ और पूरी जनता को बेवकूफ बना रहा है कि आप ऐसे योग करो, ऐसे पेट फुलाओ, यह करो।

ऐसे काम कर रहे हैं। इन बीजेपी वालों ने ऐसे लोगों का पूरा जाल बिछा रखा है। कभी ये कोई बाबा को ले आएंगे। कोई ड्रामा करेगा। कोई गाय और कोई भगवान को राजनीति में ले आएगा।

मलिंगा ने मंगलवार को विधानसभा में बजट पर बहस के दौरान बीजेपी पर निशाना साधते हुए ये बातें कहीं। बाड़ी (धौलपुर) से विधायक मलिंगा बोले- ‘क्या आप ही भगवान के भक्त हैं, और कोई नहीं है। आपने कोई भगवान को खरीद रखा है क्या, केवल आप ही पूजा-पाठ करते हैं क्या? पूजा-पाठ हम भी करते हैं।

मलिंगा आगे बोले -आपके दल में रहेगा तो वह हिन्दू और दूसरे दल में है तो मुस्लिम हो जाएगा। दूसरी पार्टी वाला हिन्दू नहीं है? बीजेपी ने क्या भगवान और हिन्दू का ठेका ले रखा है? आपने कोई टेंडर ले रखा है क्या, बीजेपी में रहेगा वही हिन्दू है। आपसे सर्टिफिकेट लेने की जरूरत है क्या?’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.