April 22, 2026

News Chakra India

Never Compromise

राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म, सूरत कोर्ट ने कल ही सुनाई थी दो साल की सजा

राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म, सूरत कोर्ट ने कल ही सुनाई थी दो साल की सजा

एनसीआई@नई दिल्ली

राहुल गांधी की संसद की सदस्यता समाप्त कर दी गई है। सूरत कोर्ट ने कल ही उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने यह निर्णय लिया। लोकसभा सचिवालय से इसका नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है। राहुल वायनाड से सांसद थे।

वहीं राहुल को सजा मिलने के खिलाफ कांग्रेस पार्टी आज प्रदर्शन कर रही है। इसी मुद्दे पर शाम को पार्टी की उच्च स्तरीय बैठक भी है।

उल्लेखनीय है कि कल गुरुवार को सूरत की अदालत में जज ने सजा सुनाने से पहले राहुल गांधी से पूछा था कि क्या आप माफी मांगने के लिए तैयार हैं? मगर उन्होंने इससे मना कर दिया था। इसके बाद जब राहुल गांधी शाम को दिल्ली पहुंचे थे तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उन्हें शेर कह कर सम्बोधित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.