संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत ने भगवान गणेश को दिया अधिवेशन का न्योता
एनसीआई@बूंदी
अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत ने 2 अप्रेल को आयोजित होने वाले सम्भागीय अधिवेशन के लिए सर्वप्रथम भूरा गणेश जी को निमंत्रण देकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। साथ ही गणेश जी से अधिवेशन को सफल बनाने की प्रार्थना भी की।

जिला प्रवक्ता अमित गौतम ने बताया कि इस अवसर पर महासंघ की कार्यकारणी के द्वारा अधिवेशन के पोस्टर का विमोचन किया गया। संगठन के सम्भाग संयोजक और जिला अध्यक्ष अनीस अहमद ने बताया कि सम्भागीय अधिवेशन 2 अप्रेल को बाईपास स्थित हरियाली रिसोर्ट में आयोजित किया जाएगा।
इस मौके पर महामंत्री अरुण शर्मा ने बताया कि जिले के सभी कर्मचारी अधिवेशन के लिए अपने-अपने स्तर से अपनी तहसीलों में जोर शोर से तैयारी कर रहे हैं। अधिवेशन बूंदी जिले का प्रथम कर्मचारी महाकुम्भ सिद्ध होगा।
इस अवसर पर नगीना सोनी, ममता शर्मा, मधु मीना, अनिता वर्मा, जाहिदा बनो, रेखा पराशर, जाहिद जिलानी, जितेन्द्र चंदेल, मूलचंद महावर, मनोज सक्सेना, दुर्गेश चंदोलिया, आरिफ हुसैन, महासंघ की जिला कार्यकारिणी और सम्बद्ध संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
