राज्य मंत्री अशोक चांदना को हाड़ोती स्तरीय सम्भागीय अधिवेशन का निमंत्रण पत्र सौंपा, पोस्टर का विमोचन भी हुआ
एनसीआई@बूंदी
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत की ओर से आज मंगलवार को खेल एवं युवा मामलात तथा सूचना एवं जनसम्पर्क राज्यमंत्री अशोक चांदना को संभागीय अधिवेशन का निमंत्रण पत्र दिया गया। बूंदी में यह अधिवेशन आगामी 2 अप्रेल को आयोजित होगा। इस अवसर पर चांदना ने अधिवेशन के पोस्टर का विमोचन भी किया। निमंत्रण पत्र संगठन के संभागीय संयोजक एवं बूंदी जिला अध्यक्ष अनीस अहमद के नेतृत्व में दिया गया।
अशोक चांदना ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए अधिवेशन की सफलता की कामना भी की। अनीस अहमद ने बताया कि यह अधिवेशन कर्मचारियों के महाकुम्भ जैसा भव्य होगा। इसमें कर्मचारियों की मांगों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा।
इस मौके पर विद्यालय सहायक संघ के जिला अध्यक्ष मनोज खटीक, वरुण शर्मा, नगीना सोनी, अनीता वर्मा, मुकेश जैन, प्रद्युम्न बागड़ी, कर्मचारी महासंघ के महामंत्री अरुण शर्मा, मुस्तकीम बेहलीम, राकेश शर्मा, अवनीश शृंगी, अभिषेक गुर्जर, दशरथ गोस्वामी, मेवाराम गुर्जर, भंवर लाल नागर आदि भी मौजूद थे।
