राजस्थान: दो सप्ताह तेज गर्मी पड़ने के आसार, 8 शहरों में पारा 40 पर पहुंचा, रात में भी तेज गर्मी का अहसास
एनसीआई@जयपुर
राज्य में अब दिन के साथ ही रात में भी गर्मी का अहसास तेज हो गया है। हालात यह है कि 8 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। बाड़मेर, कोटा, फलौदी में रात का तापमान तक 26 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने लगा है। अब मौसम केन्द्र नई दिल्ली से अगले 2 सप्ताह का जो फोरकास्ट जारी हुआ है, उसमें 27 अप्रेल तक तेज गर्मी पड़ने के संकेत दिए हैं।
राजस्थान में कल, गुरुवार को पूरे दिन अधिकांश शहरों में तेज गर्मी रही। सबसे ज्यादा 41 डिग्री सेल्सियस तापमान बाड़मेर में दर्ज हुआ और यहां रात का न्यूनतम तापमान भी 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा। बाड़मेर के अलावा कोटा, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर, बीकानेर, चूरू, गंगानगर और धौलपुर में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
कल गुरुवार को हनुमानगढ़, पिलानी, सीकर, अलवर, चूरू, सिरोही में कल दिन का तापमान 1 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। इधर अजमेर, भीलवाड़ा, कोटा, जोधपुर, उदयपुर में रात का तापमान कल के मुकाबले आज 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। अजमेर में कल न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस था, जो आज बढ़ कर 24.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
27 अप्रेल तक तेज गर्मी पड़ने के संकेत
केन्द्रीय मौसम विभाग ने एक लॉन्गरेंज फोरकास्ट जारी किया है। इस फोरकास्ट में 14 से 20 अप्रेल तक तापमान और बढ़ने के संकेत दिए हैं। सबसे ज्यादा गर्मी बढ़ने का संकेत उत्तरी राजस्थान के गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, नागौर, जोधपुर एरिया में मिल रहे हैं। वहीं 21 से 27 अप्रेल तक तापमान बढ़ने के संकेत हैं। इन दो सप्ताह में राज्य में बारिश होने की सम्भावना बहुत ही कम है।
शहर… अधिकतम… न्यूनतम तापमान
अजमेर 37.6 व 24.3
भीलवाड़ा 38.8 व 21
अलवर 37.21 व 9.5
जयपुर 37.5 व 25
पिलानी 39.7 व 20.1
सीकर 38.5 व 19.5
कोटा 40.5 व 26.4
बूंदी 40.2 व 22.6
चित्तौड़गढ़ 40.8 व 21.8
उदयपुर 36.9 व 24.2
धौलपुर 40.2 व 22.3
टोंक 38.9 व 24.8
बारां 39.8 व 18.9
डूंगरपुर 38.4 व 24.8
करौली 39.5 व 20.4
बांसवाड़ा 38.7 व 25
बाड़मेर 41 व 27.7
पाली 37 व 27.2
जैसलमेर 40 व 24.2
जोधपुर 38.9 व 24.5
फलौदी 38.2 व 26
बीकानेर 40.4 व 25.4
चूरू 40.1 व 21
गंगानगर 40.7 व 20.6
जालोर 39.4 व 26.9
