April 27, 2026

News Chakra India

Never Compromise

कुलदीप माथुर ‘जिला स्तरीय अम्बेडकर सामाजिक सेवा पुरस्कार 2023’ से सम्मानित

कुलदीप माथुर ‘जिला स्तरीय अम्बेडकर सामाजिक सेवा पुरस्कार 2023’ से सम्मानित

एनसीआई@कोटा

जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग कोटा की ओर से लाल बहादुर शिक्षा समिति के चेयरमैन कुलदीप माथुर को ‘जिला स्तरीय अम्बेडकर सामाजिक सेवा पुरस्कार 2023’ से पुरस्कृत किया गया। माथुर को यह सम्मान बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 132वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में दिया गया।

उल्लेखनीय है कि यह पुरस्कार लाल बहादुर शास्त्री शिक्षा समिति कोटा को जिले के अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास के लिए किए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। इसे समिति के अध्यक्ष कुलदीप माथुर ने प्राप्त किया।

माथुर को यह पुरस्कार कोटा जिला कलक्टर ओपी बुनकर एवं एसपी कोटा सिटी शरद चौधरी के साथ एडीएम सिटी रामकुमार व डिप्टी डायरेक्टर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ओम प्रकाश तोषनीवाल के द्वारा प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में अरुण भार्गव व भगवान शर्मा, सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग भी मंचासीन थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.