IPL 2023: जिस होटल में ठहरे कोहली व अन्य नामी क्रिकेटर, वहां से 3 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
एनसीआई@चंडीगढ़
IPL 2023 में खिलाड़ियों की सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरत में डाल दिया है। दरअसल आईपीएल खेल रही एक टीम जिस होटल में ठहरी हुई थी, उसी होटल में तीन हिस्ट्री शीटरों ने भी कमरे बुक किए थे। हालांकि पुलिस ने प्रीवेंटिव कार्रवाई करते हुए इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
उल्लेखनीय है कि आईपीएल इस समय भारत के ही 12 अलग-अलग वेन्यू पर जारी है। सभी 10 टीमों के बीच अब तक (21 अप्रेल) 29 मैच हो चुके हैं। मगर इसी बीच खिलाड़ियों की सुरक्षा में सेंध लगने का यह बड़ा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरत में डाल दिया है।
दरअसल, आईपीएल खेल रही एक टीम जिस होटल में ठहरी हुई थी, उसी होटल में तीन हिस्ट्रीशीटरों ने भी कमरे बुक किए थे। तीनों वहां आराम से रह भी रहे थे। मगर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए प्रीवेंटिव एक्शन के तहत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
तीनों पर फायरिंग सहित कई केस हैं दर्ज
यह कार्रवाई चंडीगढ़ की आईटी पार्क पुलिस ने की है।बड़ी बात यह है कि जिन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनके खिलाफ फायरिंग सहित अन्य मामलों के केस दर्ज हैं। यानी इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि तीनों कितने गम्भीर अपराधी हैं। तीनों का आईपीएल टीम की होटल से गिरफ्तार होना बेहद गम्भीर मामला है।
