April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

गर्भवती बहू से ससुर ने किया दुष्कर्म, पति ने कहा अब तुम मेरी मां बन गई, सास और पति ने मारपीट कर घर से निकाला

गर्भवती बहू से ससुर ने किया दुष्कर्म, पति ने कहा अब तुम मेरी मां बन गई, सास और पति ने मारपीट कर घर से निकाला

एनसीआई@लखनऊ

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पति की गैर मौजूदगी में ससुर ने अपनी गर्भवती बहू के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। जब इस बात की जानकारी पीड़ित महिला ने अपने पति को दी तो उसने शरीयत कानून का हवाला देते हुए न सिर्फ पत्नी को अपने साथ रखने से मना कर दिया, बल्कि कहा कि तुम अब मेरी पत्नी नहीं रही हो। मेरे पिता द्वारा तुमसे सम्बन्ध बना लेने से अब तुम मेरे अब्बू की पत्नी और मेरी मां बन चुकी हो। इसलिए मैं अब तुम्हारे साथ नहीं रह सकता।

यह कहकर उसने अपनी पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित महिला ने इस पर अपने ससुर और सास के साथ पति के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी ससुर के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानिए क्या है पूरा मामला

यह मामला मुजफ्फरनगर जनपद के ककरौली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाली 20 वर्षीय युवती तबस्सुम की शादी मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी मुदस्सिर पुत्र इस्तखार के साथ 19 अगस्त 2022 को हुई थी। पीड़ित महिला तबस्सुम का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका ससुर इस्तेखार उस पर बुरी नजर रखता था। 5 जुलाई 2023 को उसका पति मुदस्सिर अपनी मां को हकीम के पास दिखाने के लिए मीरापुर ले गया था। उस दौरान घर पर अकेला देखकर उसके ससुर ने उससे बलात्कार किया और किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पति ने निकाला घर से बाहर

शाम को जब उसकी सास और पति वापस घर लौटे तो उसने घटना की जानकारी इन्हें दी। इस पर मुदस्सिर ने अपनी पत्नी तबस्सुम को यह कहकर घर से बाहर निकाल दिया कि जब मेरे अब्बू ने तुमसे सम्बन्ध बना लिए हैं तो अब तुम मेरे अब्बू की पत्नी बन गई हो और मेरी मां, इसलिए अब तुम मेरे साथ नहीं रह सकती। यह कहकर सास और पति ने मारपीट कर तबस्सुम को घर से निकाल दिया।

पति, सास-सुसुर के रवैये से घबराई पीड़िता

पीड़ित महिला सास, ससुर और पति के इस रवैये से मानसिक तौर पर टूट चुकी है। वह शारीरिक उत्पीड़न से भी इतनी घबरा गई कि शुरू में उसने इस घटना की जानकारी किसी को नहीं दी और अपने पिता के घर चली आई। घटना के एक महीना बीत जाने के बाद तबस्सुम और उसके परिजनों ने आरोपी सास, ससुर और पति के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी ससुर इस्तेखार के खिलाफ धारा 376, 323, 506 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.