April 22, 2026

News Chakra India

Never Compromise

कोटा अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने इजराइल के खिलाफ वॉट्सएप पर लगाया स्टेटस, प्रशासन ने दिया नोटिस, बाद में कर दिया डिलीट

कोटा अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने इजराइल के खिलाफ वॉट्सएप पर लगाया स्टेटस, प्रशासन ने दिया नोटिस, बाद में कर दिया डिलीट

एनसीआई@कोटा

कोटा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नाहिदा खान (DMWO के वॉट्सएप पर इजराइल के खिलाफ स्टेटस लगाने का मामला तूल पकड़ गया है। शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने नोटिस जारी कर नाहिदा खान से जवाब मांगा है।

नाहिदा ने हमास के आतंकी हमले के बाद से चल रहे संघर्ष पर गाजा सिटी के सपोर्ट में सोमवार को 10 स्टेटस लगाए थे। इनमें गाजा सिटी के समर्थन में प्रोटेस्ट,फॉलो करने, डोनेट करने, प्रार्थना करने व सपोर्ट करने की अपील की गई थी। यह स्टेटस सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो नाहिदा ने तुरंत इन्हें डिलीट कर दिया।

नाहिदा ने अपने जवाब में इन स्टेटस को लगाने का दोष अपने 8 वर्षीय बच्चे पर मढ़ दिया है। उनका कहना था कि जानकारी में आने के बाद इन्हें डिलीट कर दिया गया है। इन स्टेटस में कई नामी प्रोडक्ट्स को इजराइल का बताते हुए मुसलमानों से इनके बहिष्कार की भी अपील की गई है। ऐसी ही एक पोस्ट में लिखा था कि ‘इजरायल की चीजों का बहिष्कार कर आप भी जंग का हिस्सा बन सकते हैं।’

पीएमओ तक पहुंची शिकायत

सामाजिक कार्यकर्ता सुजीत स्वामी ने इन स्टेटस का विरोध करते हुए अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नाहिदा खान के खिलाफ कोटा पुलिस, केन्द्रीय गृह मंत्रालय, पीएमओ और जिला मजिस्ट्रेट को ट्वीट कर शिकायत की। उन्होंने आचार संहिता लगी होने के दौरान भी भारत सरकार के स्टेंड के खिलाफ जाकर गाजा सिटी के सपोर्ट में व इजरायल के खिलाफ वॉट्सएप स्टेटस लगाकर आमजन को गुमराह व प्रभावित करने का आरोप लगाया है। इस मामले की जानकारी जिला प्रशासन को मिलने के बाद जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नाहिदा खान को नोटिस देकर जवाब मांगने की बात कही गई।

भारत सरकार ने बताया है आतंकी हमला

उल्लेखनीय है कि इजराइल पर हुए हमास के हमले को भारत सरकार ने आतंकवादी हमला करार दिया है। साथ ही इजराइल को संकट की हर घड़ी में साथ रहने का आश्वासन भी दिया है। खुद पर हुए हमले के बाद इजरायल ने हमास पर जोरदार पलटवार किया है। कई मुस्लिम देश इजराइल के खिलाफ व फिलिस्तीन के समर्थन में लामबंद हो गए हैं। वहीं, अमेरिका, भारत, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस आदि देश इजराइल का समर्थन कर रहे हैं। यह अलग बात है कि भारत में विपक्षी कांग्रेस आदि पार्टियां व मुस्लिम संगठन फिलिस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास का समर्थन जता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.