April 22, 2026

News Chakra India

Never Compromise

केन्द्र सरकार के कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिला तोहफा

केन्द्र सरकार के कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिला तोहफा

केन्द्रीय कर्मचारियों को दिवाली पर बम्पर बोनस की घोषणा की गई है। सरकार ने वित्त मंत्रालय के माध्यम से इसका ऐलान किया है। इसमें ग्रुप बी और ग्रुप सी कैटेगरी वाले कर्मचारियों को 30 दिन की सैलरी के बराबर बोनस मिलेगा। यह बोनस, ग्रुप B और ग्रुप C के कर्मचारियों को मिलेगा, जो प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस स्कीम में शामिल नहीं होते हैं। इसके साथ ही, इसमें अर्धसैनिक बल के कर्मचारी भी शामिल होंगे। यह रकम कर्मचारियों की उच्चतम सीमा के आधार पर तय होगी।

एनसीआई@नई दिल्ली

लम्बे समय से सातवें वेतन आयोग के तहत सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे केन्द्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले ही बड़ा तोहफा मिल गया है। मोदी सरकार ने दिवाली बोनस की घोषणा कर दी है। सरकार की इस घोषणा के मुताबिक ग्रुप बी और ग्रुप सी कैटेगरी वाले कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा। तीस दिन की सैलरी के बराबर उन्हें ये तोहफा मिलेगा।

सरकार ने कर्मचारियों को नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (एडहॉक बोनस) देने की घोषणा की है। इसका लाभ ग्रुप बी और ग्रुप सी के तहत आने वाले अराजपत्रित कर्मचारी को मिलेगा। ये वो कर्मचारी हैं, जो किसी प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस स्कीम के तहत नहीं आते हैं। सरकार ने ऐसे कर्मचारियों के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 7000 रुपए के बोनस की घोषणा की है।

इस तरह तय होगा बोनस

सरकार के ऐलान के मुताबिक ग्रुप बी और ग्रुप सी कैटेगरी वाले कर्मचारियों को 30 दिन की सैलरी के बराबर का पैसा बोनस के तौर पर मिलेगा। ये बोनस ग्रुप B और ग्रुप C में आने वाले केंद्र सरकार के उन non-gazetted employees को मिलेगा, जो किसी प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस स्कीम में नहीं आते है। इसके अलावा इसमें अर्धसैनिक बल के कर्मचारी भी शामिल है। अगर बोनस की रकम की बात करें तो ये कर्मचारियों की एवरेज सैलरी, गणना की उच्चतम सीमा के अनुसार दोनों में से जो भी कम हो, उसके आधार पर तय होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.