April 22, 2026

News Chakra India

Never Compromise

ईडी के समन के बाद सीएम केजरीवाल व अन्य पार्टियों के नेताओं के बारे में आम आदमी पार्टी ने की यह बड़ी भविष्यवाणी

ईडी के समन के बाद सीएम केजरीवाल व अन्य पार्टियों के नेताओं के बारे में आम आदमी पार्टी ने की यह बड़ी भविष्यवाणी

एनसीआई@नई दिल्ली

दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल को सीबीआई के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तलब किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री को पूछताछ के लिए 2 नवम्बर को ईडी ने बुलाया है। वहीं अब आम आदमी पार्टी (AAP)को उनकी गिरफ्तारी का डर सता रहा है। आम आदमी पार्टी  पूछताछ के दौरान सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका जता रही है। इस मुद्दे पर दिल्ली की शिक्षा मंत्री और सीनियर आप नेता आतिशी का कहना है कि दिल्ली के सीएम को 2 नवम्बर को गिरफ्तार किया जा सकता है।

बिना सबूत जेल में डाले जा रहे आप नेता: आतिशी

आतिशी ने कहा कि शराब नीति घोटाला मामले की जांच ईडी और सीबीआई पिछले डेढ़ साल से कर रही हैं, लेकिन अब तक भ्रष्टाचार का कोई सबूत सामने नहीं रख पाई हैं। आतिशी ने कहा कि करप्शन का कोई सबूत मिले बिना ही आम आदमी पार्टी के नेताओं को एक के बाद एक जेल में डाला जा रहा है। उनका आरोप है कि बीजेपी और प्रधानमंत्री को आप और अरविंद केजरीवाल से डर लगता है, इसीलिए उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। आतिशी ने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद हेमंत सोरेन, तेजस्वी यादव, ममता बनर्जी और पिनराई विजयन को गिरफ़्तार किया जाएगा।

अरविंद केजरीवाल को ED का समन

आतिशी ने जांच एजेंसी पर सवाल उठाते हुए कहा कि ईडी को आज किसी को भी गिरफ्तार करने के लिए कोई भी सबूत नहीं चाहिए। आम आदमी पार्टी बीजेपी के खिलाफ संघर्ष करती रहेगी और दिल्ली की सरकार भी दिल्ली की जनता के लिए चलती रहेगी।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया पहले से ही जेल में बंद हैं‌। संजय सिंह भी भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद हैं।‌अब अरविंद केजरीवाल को भी पूछताछ के लिए ईडी ने समन भेजा है। इससे पहले अप्रेल महीने में सीबीआई ने दिल्ली के सीएम से 9 घंटे तक पूछताछ की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.