July 13, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बूंदी में ‘श्याणी बुआ’ ने महिलाओं के साथ करवा चौथ मनाकर सुहाग व लोकतंत्र की लम्बी उम्र के लिए दिलाया ‘वोट देने का संकल्प’ 

श्याणी बुआ को खेणो छ ‘लोकतंत्र की सलामती क लिए सब न वोट करणो छ’

एनसीआई@बूंदी

मतदाता जागरुकता कार्यक्रम की शृंखला में करवा चौथ के अवसर पर रात को  श्याणी बुआ के सानिध्य में मतदाता जागरुकता सांस्कृतिक दल ने पूजा स्थल पर जाकर महिलाओं को मतदान के लिए जागरूक किया। साथ ही आवश्यक रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सर्वेश तिवारी ने बताया कि श्याणी बुआ किरदार के माध्यम से जागरुकता टीम ने मतदान के लिए सकारात्मक वातावरण बनाने का प्रयास किया। इसके तहत  करवा चौथ पूजन के साथ गृहणियों महिलाओं से आम बोलचाल की भाषा में संवाद स्थापित किया।  गृहणियों व वृद्ध महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। बुआ ने कागजी देवरा, खटीकों की गली व मोची बाजार में महिलाओं के साथ चौथ गणेश की आराधना की। उन्होंने इस अवसर पर महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि चौथ को व्रत सुहाग की उम्र क लिए जरूरी छ उसयां ही लोकतंत्र की सलामती व लंबी उम्र क लिए वोट घणो जरूरी छ और सब न मिलकर वोट करणों छ।

मतदाता मित्र तनिशा प्रजापत, केम्पस एंबेसडर अक्षरा गौतम तथा आतिश वर्मा के नेतृत्व में ईवीएम वीवीपीएट से मतदान, होम वोटिंग व मतदान के लिए आवश्यक मान्य पहचान दस्तावेज की जानकारी दी गई।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता  मंजू पटवा व अलका शर्मा ने आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सावित्री शर्मा, मीना शर्मा, पिंकी शर्मा, सुनीता पटवा, राधा शर्मा, ललिता शर्मा,हर्षिता प्रजापत, मीना गौतम, महावीर गौतम व सोहन बाई ने सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.