एनसीआई@जयपुर
विधायकों को होटल में रुकवाने के मामले में बारां जिले के किशनगंज विधायक ललित मीणा के पिता हेमराज मीणा ने वसुंधरा राजे के बेटे सांसद दुष्यंत सिंह पर बड़ा आरोप लगाया है। विधायक ललित मीणा के पिता हेमराज भी पूर्व विधायक हैं। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे और झालावाड़-बारां के विधायकों को सांसद दुष्यंत मंगलवार को जयपुर लेकर आए थे। शाम को जब ललित घर नहीं लौटा तो मैंने उससे बात की। इस पर उसने कहा कि मैं सीकर रोड पर एक रिसोर्ट में हूं। ये लोग मुझे यहां से आने नहीं दे रहे हैं।
पूर्व विधायक हेमराज मीणा ने कहा- बेटे को रिसोर्ट में रोके जाने की जानकारी मिलते ही मैं भी वहां पहुंच गया। मैंने इस बारे में प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर को बताया। इसके बाद सीपी जोशी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां पर अंता विधायक कंवर लाल मीणा ने हमें ललित को लाने से रोक दिया। उसने कहा कि सांसद दुष्यंत से बात करो और उसके बाद ही इसे लेकर जाओ। मैंने दुष्यंत सिंह को फोन लगाया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। उन्होंने हमसे जबरदस्ती की। इसके बाद हम बुधवार सुबह ललित को लेकर आ पाए।

सूत्रों के अनुसार मंगलवार देर रात सीकर रोड स्थित एक होटल में भाजपा के 5-6 विधायक ठहरे थे। बड़ी बात यह है कि यह होटल कांग्रेस के एक नेता का बताया गया है। इसमें ठहरे भाजपा विधायकों में किशनगंज विधायक ललित मीणा भी शामिल थे। वहां साथी विधायकों की बातें और हाव-भाव देख ललित को शक हुआ कि पार्टी के किसी बड़े नेता के इशारे पर लॉबिंग हो रही, क्योंकि वे कोटपूतली से आगे की किसी होटल में जाने की बात कर रहे थे।
इस पर ललित ने अपने पूर्व विधायक पिता और पार्टी के कुछ नेताओं से बात की। इसके बाद पिता खुद होटल पहुंचे और बेटे ललित को ले आए। ललित ने प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को घटनाक्रम की जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार इसके बाद विधायकों के मूवमेंट पर नजर बढ़ा दी गई है। वहीं, बुधवार को प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर विधायकों से मिलकर चर्चा करते रहे।
प्रदेशाध्यक्ष बोले- मुझे मामले की जानकारी नहीं
इस मामले पर प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का कहना है कि- होटल वगैरह की बात मुझे नहीं पता, लेकिन यह सच है कि ललित मीणा के पिता से मंगलवार शाम मेरी मुलाकात हुई थी। मैं पिछले 24 घंटे में 32 से अधिक विधायकों से मिला था। वहीं, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा- मुझे ध्यान नहीं है और यह कोई खास बात नहीं है। यह जरूर कहूंगा कि कार्यकर्ताओं और विधायकों के लिए पार्टी कार्यालय मंदिर की तरह है और यहां आस्था रखी जानी चाहिए।
हेमराज मीणा ने सांसद दुष्यंत पर लगाया आरोप
बीजेपी के 5 विधायकों को जयपुर के एक रिसॉर्ट में रखने के मामले में किशनगंज के विधायक ललित मीणा के पिता और पूर्व विधायक हेमराज मीणा ने मीडिया के सामने पूरी बात रखी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि विधायकों की बाड़ेबंदी झालावाड़ के सांसद दुष्यंत सिंह के इशारे पर हुई है। वह रिसोर्ट में पहुंचे, जहां से उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह को मामले की सूचना दी। हेमराज ने आरोप लगाया कि इस दौरान अंता के विधायक कंवरी लाल मीणा ने उनसे लड़ाई झगड़ा करने का प्रयास किया। बाद में जैसे तैसे कर वह अपने बेटे को ले आए।
दिल्ली पहुंची वसुंधरा राजे
वहीं इस प्रकरण के सामने आने के बाद बुधवार देर शाम अचानक खबर आई की वसुंधरा राजे दिल्ली के लिए रवाना होने वाली हैं। खबरें सामने आईं कि होटल में लॉबिंग प्रकरण से आरा कमान वसुंधरा से बहुत नाराज है, इसलिए उन्हें दिल्ली बुलाया गया है। इसके बाद देर रात वसुंधरा दिल्ली पहुंच गईं थीं। उनकी आज गुरुवार को गृहमंत्री अमित शा सम्भव है।ह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात होनी थी। मगर सायं 7 बजे के बाद तक तो वह इनमें से किसी से भी मिल नहीं पाईं थीं। कहा जा रहा है कि रात को उनकी नड्डा से मुलाकात सम्भव है।
