महिला दिवस के अवसर पर देश को मिला यह बड़ा तोहफा
एनसीआई@नई दिल्ली
महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घरेलू एलपीजी गैस के सिलेंडरों की कीमत में 100 रुपए की कटौती करने का बड़ा फैसला किया है। इसे महिला दिवस पर महिलाओं को तोहफा बताया गया।
स्वभाविक है इससे हर सामान्य परिवार को बड़ी राहत मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने अंग्रेजी और हिंदी में ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने हिंदी में किए गए ट्वीट में लिखा-
“महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपए की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।”
माना जा रहा है कि इस क्रम में अब लोकसभा चुनाव को देखते हुए उपभोक्ताओं को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी राहत मिल सकती है।
