April 22, 2026

News Chakra India

Never Compromise

कोटा से कोचिंग छात्रा लापता, एक युवक ने फोन कर अपहरण करने की बात कही, मांगे 30 लाख रुपए, पुलिस ने कहा-अहम सुराग मिले

कोटा से कोचिंग छात्रा लापता, एक युवक ने फोन कर अपहरण करने की बात कही, मांगे 30 लाख रुपए, पुलिस ने कहा-अहम सुराग मिले

एनसीआई@कोटा

यहां एक कोचिंग छात्रा के अपहरण की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया है। इसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। मामले में कई अहम जानकारियां पुलिस के हाथ लगी है। हालांकि मामले का पूरा खुलासा हो जाने के बाद ही पुलिस कुछ जानकारी देने की बात कह रही है। यह छात्रा मध्यप्रदेश के शिवपुरी की रहने वाली है। यह गत वर्ष सितम्बर महीने में ही कोटा आई थी।

बालिका के पिता रघुवीर धाकड़ ने बताया कि सितम्बर में उन्होंने बेटी का एडमिशन विज्ञान नगर स्थित एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में कराया था। इस कोचिंग इंस्टीट्यूट के पास ही एक कमरा किराये से ले लिया था। उनकी बेटी यहां रह कर नीट की तैयारी कर रही थी। रविवार रात को बेटी से अंतिम बार बात हुई थी। उस समय वह इंस्टिट्यूट में टेस्ट देकर आई थी। इसके बाद सोमवार अपराह्न तीन बजे करीब रघुवीर धाकड़ के वाट्सएप पर बेटी के हाथ पैर और मुंह बंधे हुए का फोटो आया। इसमें फोटो भेजने वाले ने लिखा था कि अपनी बेटी को जिंदा देखना है तो तीस लाख रुपए दे दो। इसके बाद मैसेज भेजने वाले ने कॉल कर तीस लाख रुपए सोमवार शाम तक देने के लिए कहा, नहीं तो बेटी को मारने की धमकी दी। युवक ने एक बैंक अकाउंट नम्बर भी भेजा, जिसमें पैसे जमा करने को कहा गया। इस बात की जानकारी पिता ने कोटा पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही कोटा पुलिस एक्शन में आ गई।

एसपी अमृत दुहन ने बताया कि मामले की जानकारी लगते ही हमने टीम का गठन कर जांच शुरू कर दी। इस मामले में कई अहम सुराग मिल गए हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.