राजस्थान में सीबीआई का बड़ा एक्शन, NEET परीक्षा घोटाला मामले में झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के 10 स्टूडेंट्स गिरफ्तार, इनमें गर्ल्स स्टूडेंट भी शामिल
देश भर में NEET परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ जांच एजेंसियां कार्रवाई कर रही हैं। इस सम्बन्ध में अब इसके तार झालावाड़ मेडिकल कॉलेज से भी जुड़ गए हैं। यहां से जांच एजेंसियों ने डमी केंडिडेट बनकर परीक्षा देने के आरोपी 10 छात्रों को गिरफ्तार किया है।
एनसीआई@झालावाड़
नीट परीक्षा पेपर लीक के तार अब झालावाड़ मेडिकल कॉलेज से भी जुड़ गए हैं। सीबीआई की टीम ने इस कॉलेज के 10 छात्रों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 8 को जमानत मिल चुकी है, जबकि 2 छात्र अभी भी पुलिस की कस्टडी में हैं। इन छात्रों पर 15-15 लाख रुपए लेकर डमी केंडिडेट बनकर परीक्षा देने का आरोप है। इनमें कुछ छात्राएं भी शामिल हैं। ये सभी छात्र राजस्थान के ही रहने वाले और एमबीबीएस फर्स्ट ईयर से इंटर्नशिप तक के हैं।

कॉलेज प्रशासन ने मामला छिपाया
झालावाड़ मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा इस मामले को लेकर लम्बे समय तक कोई जानकारी साझा नहीं की गई। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. सुभाष चंद्र जैन से जब इस मामले पूछा गया तो वह लगातार मामले को टालते रहे। बाद में डीन डॉ. जैन ने इस कार्रवाई की पुष्टि कर दी। उन्होंने बताया है कि बीते दिनों दिल्ली और मुम्बई से सीबीआई की टीमें आई थीं, जो कॉलेज में पढ़ने वाले 10 स्टूडेंट्स को गिरफ्तार करके ले गईं थीं।
इधर, डॉ. मयंक जैन यह बोले
इस मामले में मेडिकल कॉलेज झालावाड़ के असिस्टेंट एकेडमिक प्रोफेसर डॉ. मयंक जैन ने बताया कि 15 दिन पहले दिल्ली पुलिस की जांच टीम ने हमसे 8 छात्रों के बारे में जानकारी मांगी थी। हमने उनके नाम बता दिए थे। ये सभी छात्र झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के थे। पूछताछ के बाद इन्हें गिरफ्तार किया गया था।
इनमें से 8 छात्रों की बाद में जमानत हो गई थी, जबकि 2 छात्रों से मुम्बई की टीम ने पहले पूछताछ की, फिर उन्हें गिरफ्तार कर ले गए। अभी दोनों छात्र मुम्बई क्राइम ब्रांच की कस्टडी में हैं।
डॉ. मयंक जैन ने यह भी कहा कि किसी भी छात्र को सेंटर से गिरफ्तार नहीं किया गया था। दिल्ली पुलिस की जांच टीम को हमने जानकारी दी तो स्टूडेंट्स से पूछताछ की थी। जानकारी के अनुसार इन छात्रों पर 15-15 लाख रुपए लेकर डमी केंडिडेट बनकर परीक्षा देने के आरोप है। इनमें कुछ छात्राएं भी हैं।
नीट मामले में हुई कई गिरफ्तारियां
उल्लेखनीय है कि नीट यूजी परीक्षा में फर्जीवाड़े के मामले में देशभर में कई जगह पर मुकदमे दर्ज हुए हैं। जिन पर अलग-अलग राज्यों की पुलिस कार्रवाई कर रही है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर इस पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई है। इसके बाद लगातार पूरे देश में अलग-अलग जगह पर कार्रवाई हो रही है। NEET परीक्षा घोटाले में अब तक दर्जनों गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। अब इसके तार झालावाड़ मेडिकल कॉलेज से भी जुड़ चुके हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी राजस्थान के अन्य मेडिकल कॉलेजों में पढ़ने वाले मेडिकोज के इस तरह से डमी केंडिडेट के रूप में नीट परीक्षा देने के मामले सामने आते रहे हैं।
झालावाड़ एसपी ने यह कहा
