April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

अयोध्या: 12 वर्षीय मासूम से रेप का आरोपी बुजुर्ग समाजवादी पार्टी नेता मोईद खान और उसका साथी राजू खान गिरफ्तार, मगर आरोपी के खिलाफ पार्टी ने नहीं की कोई कार्रवाई

अयोध्या: 12 वर्षीय मासूम से रेप का आरोपी बुजुर्ग समाजवादी पार्टी नेता मोईद खान और उसका साथी राजू खान गिरफ्तार, मगर आरोपी के खिलाफ पार्टी ने नहीं की कोई कार्रवाई

दिलनवाज

एनसीआई@अयोध्या

यहां 12 वर्षीय नाबालिग से रेप का मामला तूल पकड़ चुका है। इसमें समाजवादी पार्टी चौतरफा घिरती नजर आ रही है। फिलहाल पुलिस ने बहशीपन की सभी हदें पार करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी मोईद खान (65) समाजवादी पार्टी का नेता होने के साथ पार्टी का भदरसा नगर अध्यक्ष भी है। पीड़िता अति पिछड़ा वर्ग की है।

यह वारदात पूराखान कलंदर थाना क्षेत्र में हुई। नाबालिग से सपा नेता मोईद खान (65) और उसकी बेकरी में काम करने वाले युवक राजू खान ने बलात्कार किया और पीड़िता का वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को यह वीडियो दिखा कर आए दिन बलात्कार करने लगे। करीब ढाई महीने तक यह सिलसिला चलता रहा। मामला तब खुला जब इस बालिका के पेट में दर्द हुआ। इस पर डॉक्टर ने उसकी जांच कर उसे दो महीने की गर्भवती बताया।

इसके बाद पीड़िता की मां ने आज शुक्रवार, 2 अगस्त को राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने सपा नेता मोईद खान सहित अन्य आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विधानसभा में गूंजा मामला

दरअसल, बीते दिन विधानसभा में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर बोलते हुए सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी को आईना दिखाया था। उन्होंने कहा था कि अयोध्या में दुष्कर्म करने वाला सपा सांसद (अवधेश प्रसाद) का करीबी है, लेकिन पार्टी ने अब तक उस पर कोई कार्रवाई की नहीं की है। क्या ये बात हल्के में टाल देने वाली है। उसने पिछड़ी जाति की एक बच्ची से कुकृत्य किया है, लेकिन इस पूरे मामले पर अब तक सपा ने कोई एक्शन नहीं लिया।

सीएम योगी ने कहा-आरोपी समाजवादी पार्टी का नेता मोईन खान अयोध्या के सांसद के साथ रहता है। उन्हीं के साथ उठता है, खाता है। उनकी ही टीम का सदस्य है, लेकिन सपा ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। मगर हमारी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

यह है मामला

करीब ढाई महीने पहले नाबालिक मजदूरी से घर। जा रही थी। रास्ते में मोईद खान की बेकरी पड़ती है। बेकरी में काम करने वाले राजू खान ने इस नाबालिग को मोईद खान का नाम लेकर अंदर कुछ खाने के लिए बुलाया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने उसके साथ रेप किया। लड़की का अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके माध्यम से ये लड़की को ब्लैकमेल करने लगे और जब जी चाहता उसे बुलाकर दुष्कर्म करते। इस मामले का खुलासा पीड़िता के दो महीने की गर्भवती हो जाने पर हुआ।

पहले पुलिस ने नहीं की रिपोर्ट दर्ज

इसके बाद पीड़िता के परिजन पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज करने गए, मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आरोप है कि पुलिस मोईद खान का नाम हटाकर केवल राजू खान के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज कराने का दबाव डाल रही थी। यहां बड़ी बात यह सामने आई कि समाजवादी पार्टी सरकार के समय पुलिस चौकी मोईद खान के मकान में ही खोली गई थी।‌ यह अभी भी वही है। ‌मोईद खान अक्सर यही बैठा रहा करता था।

फिर ऐसे पड़ा दबाव

इस मामले के सामने आने के बाद विहिप व बजरंग दल के साथ निषाद पार्टी के लोगों ने भी आक्रोश जताया तब जाकर पुलिस पर दबाव बना। साथ ही मामला सीएम आदित्यनाथ योगी के पास भी पहुंच गया। इसके बाद जाकर पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज की। साथ ‌ही समाजवादी पार्टी के भदरसा नगर अध्यक्ष मोईद खान व उसके सहयोगी राजू खान को गिरफ्तार किया। वहीं, एनसीपीसीआर ने इस घटना पर पुलिस को नोटिस भी दिया है। सीएम योगी ने थाना अध्यक्ष पूराकलंदर रतन शर्मा और भदरसा चौकी प्रभारी अखिलेश गुप्ता को निलंबित कर दिया है। ‌ थाना अध्यक्ष शर्मा की सम्पत्ति की जांच भी शुरू कर दी है।

अखिलेश ने कोई कार्रवाई नहीं की, सांसद ने कहा- पंडित ने बोलने से मना किया है

इस मामले में एक बहुत बड़ी बात यह है कि इतनी गम्भीर वारदात के सामने आने के बावजूद समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व उनकी पत्नी सांसद डिम्पल यादव ने इस मसले पर कुछ भी टिप्पणी नहीं की। ना ही कोई कार्यवाही की। इसके अलावा जब दिल्ली में पत्रकारों ने फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद से इस मामले पर प्रश्न पूछे तो वह कभी सीएम योगी पर तो कभी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर टिप्पणी करके टालने की कोशिश करते रहे। विषय से हटकर इन मसलों पर तो उन्होंने काफी बातें कहीं, मगर जब पत्रकार नाबालिग के बलात्कार के मसले पर ही पीछे पड़ गए और मोईद खान और उनके सम्बंधों पर बात की तो उन्होंने कहा कि आज एक पंडित ने मुझे कुछ भी बोलने से मना किया है। यह बड़ी हास्यास्पद बात है, क्योंकि सांसद अवधेश प्रसाद हिन्दू धर्म का मजाक उड़ाते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.