April 28, 2026

News Chakra India

Never Compromise

एसीबी का महिला थाने पर छापा, शिकायतकर्ताओं की फाइलों के साथ मिले उनसे लिए लाखों रुपए, नोटों के बंडलों पर लिखे हुए थे मुकदमों के नम्बर, एसएचओ के घर से भी रुपए बरामद

एसीबी का महिला थाने पर छापा, शिकायतकर्ताओं की फाइलों के साथ मिले उनसे लिए लाखों रुपए, नोटों के बंडलों पर लिखे हुए थे मुकदमों के नम्बर, एसएचओ के घर से भी रुपए बरामद

एनसीआई@भरतपुर

एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने शिकायतों के आधार पर मंगलवार शाम महिला थाने में छापा मारा तो भ्रष्टाचार का बहुत बड़ा खेल उजागर हुआ। इसे देख और जान कर हर कोई सन्न रह गया। थाने के रीडर की अलमारी में मिली फाइलों के साथ 4 लाख 70 हजार रुपए मिले। एसएचओ के क्वार्टर की जांच में भी सवा लाख रुपए बरामद हुए।

घटनाक्रम के अनुसार एसीबी की टीम शाम साढ़े चार बजे करीब अचानक महिला थाने पहुंची। टीम ने एसएचओ भंवर सिंह सहित सभी स्टाफ कर्मियों से पूछताछ शुरू की। साथ ही थाने के रीडर जयसिंह के कमरे में भी ब्यूरो की टीम घुसी और अलमारी की चाबी लेकर उसकी तलाशी शुरू की। इस कार्रवाई में शिकायतकर्ताओं की फाइलों को सर्च किया तो उनके साथ नोटों के बंडल मिले। इसी के साथ एसएचओ के क्वार्टर पर भी छापा मारा‌ तो वहां से सवा लाख रुपए बरामद हुए।

महिला थाने पर छापा मारने जाती एसीबी की टीम।
महिला थाने पर छापा मारने जाती एसीबी की टीम।

फाइलों के साथ रखे थे नोटों के बंडल

एसीबी के एएसपी अमित सिंह ने बताया-एक गोपनीय सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस दौरान मुख्यालय से मिले निर्देशों के अनुसार चेकिंग की गई। महिला थाने के रीडर जयसिंह के कमरे में रखी अलमारी की तलाशी ली गई। इसमें फाइलों के साथ नोटों के करीब 15 बंडल रखे हुए थे। यह राशि कुल 4 लाख 70 हजार रुपए है। नोटों के बंडलों पर उन मुकदमों के नम्बर भी अंकित थे, जिनके लिए ये रुपए लिए गए थे।एसएचओ के घर पर भी सर्च ऑपरेशन किया गया। वहां से सवा लाख रुपए बरामद हुए।

एसीबी के अनुसार- परिवादियों की शिकायतें मिली थीं कि महिला थाने में शिकायतकर्ताओं से पैसे लिए जाते हैं। इसी के आधार पर एसीबी की टीम ने महिला थाने में रखी शिकायतकर्ताओं की फाइलों को जब्त कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक महिला थाने के एसएचओ भंवर सिंह और रीडर सहित अन्य थाना कर्मियों से पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.