April 27, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बूंदी: जल उपयोक्ता संगम निर्वाचन के लिए नामांकन 15 दिसम्बर को, जानें पूरा कार्यक्रम

बूंदी: जल उपयोक्ता संगम निर्वाचन के लिए नामांकन 15 दिसम्बर को, जानें पूरा कार्यक्रम

एनसीआई@बूंदी

राजस्थान सिंचाई प्रणाली व प्रबंधन में कृषकों की सहभागिता अधिनियम 2000 के अन्तर्गत अभयपुरा-भीमलत सिंचाई परियोजना के जल उपयोक्ता क्षेत्र एवं प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम मतदान सूचियों का प्रकाशन कर दिया गया है। अभयपुरा-भीमलत सिंचाई परियोजना के जल उपयोक्ता संगमों एवं प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के सदस्यों का निर्वाचन निर्धारित स्थल पर नियुक्त निर्वाचन अधिकारी द्वारा करवाया जाएगा।

परियोजना अधिकारी एवं अधिशाषी अभियंता जल संसाधन परियोजना खंड ने बताया कि अभयपुरा-भीमलत सिंचाई परियोजना के निर्वाचन क्षेत्रों के क्रमांक 1 से 6 रहेंगे। नामांकन 15 दिसम्बर को, नाम निर्देशन एवं पत्र प्रस्तुत करने का समय सुबह 10 से 1 बजे तक, नाम निर्देशन जांच का समय 1 से 2 बजे, नाम निर्देशन की समीक्षा एवं प्रकाशन दोपहर 2 से मध्याह्न 3 बजे, नाम निर्देशन वापस लेने का समय शाम 3 से 4 बजे, चुनाव लड़ने वाले अभ्यार्थियों की सूची का प्रकाशन एवं उन्हें आवंटित चिह्नों का प्रकाशन शाम 4.30 बजे होगा। वहीं मतदान 22 दिसम्बर को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक होगा।मतगणना मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद होगी। मतदान के तुरंत बाद परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.