April 22, 2026

News Chakra India

Never Compromise

दुबारा भाजपा कोटा शहर जिलाध्यक्ष बनने पर राकेश जैन का शानदार अभिनंदन

दुबारा भाजपा कोटा शहर जिलाध्यक्ष बनने पर राकेश जैन का शानदार अभिनंदन

एनसीआई@कोटा

राकेश जैन के पुनः भाजपा कोटा शहर जिलाध्यक्ष बनने पर वरिष्ठ भाजपा नेता भगवती शर्मा के सानिध्य में नीलकंठ महादेव मंदिर पर कार्यकर्ताओं ने उनका माला पहनाकर भव्य अभिनंदन किया। इस अवसर पर भव्य आतिशबाजी भी की गई।

भगवती शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश जैन सहित कार्यकर्ताओं ने नीलकंठ महादेव मंदिर में महादेव भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। मंदिर के पुजारी शिव बाबा और जितेन्द्र शर्मा ने पूजा करवाकर भोलेनाथ के दर्शन करवाए।‌

शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

जिलाध्यक्ष राकेश जैन को पुनः जिलाध्यक्ष बनाने पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार जताया। राकेश सामाजिक सरोकार के कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों के लिए सेवा कार्य भी करते है। इसके चलते उनका धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन से जुड़ाव रहता है। इनके पुनः जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

कार्यक्रम में हेमराज, कला, नितिन, मुकेश शर्मा, इंद्रजीत शर्मा, मनीष योगी, सतीश लक्षकार, पंकज सोनी, दिनेश शर्मा आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने इनका मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.