April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

पटवारियों के समर्थन में उतरा कानूनगो संघ, जिले के 87 कानूनगो सामूहिक अवकाश पर रहेंगे, 5 फरवरी की रैली में भी होंगे शामिल

पटवारियों के समर्थन में उतरा कानूनगो संघ, जिले के 87 कानूनगो सामूहिक अवकाश पर रहेंगे, 5 फरवरी की रैली में भी होंगे शामिल

एनसीआई@कोटा

अपनी मांगों को लेकर राजस्थान पटवार संघ का सामूहिक अवकाश और धरना 18 वें दिन भी जारी रहा। अब पटवारियों के आंदोलन को कानूनगो संघ ने भी समर्थन दे दिया है।

राजस्थान कानूनगो संघ जिला कोटा के जिलाध्यक्ष पवन टाइटर ने कहा कि राजस्व सेवा परिषद का घटक होने के नाते पटवार संघ के आंदोलन के समर्थन में जिले के 87 कानूनगो 31 जनवरी को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। मांगों का निस्तारण नहीं होता है तो 5 फरवरी को जयपुर में प्रस्तावित रैली-प्रदर्शन में भी कानूनगो शामिल रहेंगे।

मांगों पर अभी तक सुनवाई नहीं

राजस्थान पटवार संघ के जिला महामंत्री प्रफुल्ल गोयल ने कहा कि पटवारियों की मांगों पर अभी तक सुनवाई नहीं हुई। इसके चलते सभी पटवारी उपखंड मुख्यालयों पर लगातार 18 दिन से सामूहिक अवकाश और धरने पर बैठे हैं। अब 5 फरवरी को राजस्थान पटवार संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर राजधानी में रैली और प्रदर्शन किया जाएगा। पटवारियों की मांगों पर सरकार द्वारा उचित संज्ञान न लेने से आक्रोशित होकर आंदोलन और जयपुर में होने वाली आगामी रैली-प्रदर्शन को कानूनगो संघ ने भी समर्थन दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.