कांग्रेस की प्रदेश महासचिव राखी गौतम का आरोप-मुख्यमंत्री की सभा में भीड़ बढ़ाने के लिए सरकारी कर्मचारियों व नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को पाबंद किया
एनसीआई@कोटा
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं राजस्थान महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष राखी गौतम ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार जनता और युवाओं से किए गए रोजगार के वादे निभाने में विफल साबित हुई है।
एक विज्ञप्ति में राखी गौतम ने 29 मार्च को कोटा में आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री की सभा में भीड़ बढ़ाने के लिए सरकारी कर्मचारियों व नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को पाबंद करने का भी आरोप लगाया है।
इसमें राखी ने अपनी पार्टी की तय भाषा का प्रयोग करते हुए आगे कहा है कि, एक ओर जनता कार्यालयों में काम नहीं होने तथा शहर की लचर सफाई व्यवस्था से त्रस्त है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश की नाकाम भाजपा सरकार सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर पर्ची सरकार के पर्ची मुख्यमंत्री की सभा में सिर गिनाने के लिए कर्मचारियों को अनावश्यक रूप से पाबंद कर रही है, जो घोर निंदनीय है। ऐसा प्रतीत होता है कि जनता का भाजपा की सभाओं से मोहभंग हो गया है। जनता भाजपा के दोहरे चरित्र को पहचान गई है।
