April 28, 2026

News Chakra India

Never Compromise

शादीशुदा प्रेमिका से शादी करने के लिए भजन गायक ने गर्भवती पत्नी को मार डाला, आरोपी और उसकी प्रेमिका गिरफ्तार

शादीशुदा प्रेमिका से शादी करने के लिए भजन गायक ने गर्भवती पत्नी को मार डाला, आरोपी और उसकी प्रेमिका गिरफ्तार

एनसीआई@अजमेर

अजमेर में भजन गायक ने शादीशुदा प्रेमिका से शादी करने के लिए अपनी 6 महीने की गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने प्रेमिका को कॉल कर इस बात की जानकारी भी दी। वहीं, आरोपी ने अपने ससुराल वालों और परिवार को गुमराह करने के लिए पत्नी को कभी हार्ट अटेक आने तो कभी उसके द्वारा सुसाइड करने की बात कही। पुलिस को भी इसी तरह से गुमराह करने की कोशिश की। मगर जब सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने प्रेमिका के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली।

यह वारदात मांगलियावास थाना क्षेत्र के गांव डोडियाना में 14 अप्रेल को हुई। पुलिस ने गुरुवार, 17 अप्रेल को आरोपी भजन गायक शिवजी (33) और उसकी प्रेमिका रेखा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह और रेखा 5 साल से रिलेशनशिप में थे। दोनों शादी करना चाहते थे। इसलिए पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए यह वारदात की।

इस तरह चला घटनाक्रम

मांगलियावास थाने के प्रभारी एसआई रामस्वरूप ने बताया- पुलिस को सूचना मिली थी कि डोडियाना में रहने वाली गर्भवती शोभादेवी (24) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मौके पर जाकर देखा तो उसके मुंह से खून निकल रहा था और जीभ बाहर निकली हुई थी। गले पर भी निशान थे।

शोभा देवी के परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

मामले में महिला के पिता अमराराम ने 15 अप्रेल को हत्या का शक जाहिर करते हुए रिपोर्ट दी थी। उन्होंने शक जाहिर किया था कि दामाद का रेखा नाम की महिला से प्रेम-प्रसंग है। पुलिस ने घटना स्थल का मोबाइल फोरेंसिक यूनिट से निरीक्षण करवाया था। शव का पोस्टमार्टम जेएलएनएच अजमेर में मेडिकल बोर्ड से करवाया था।

आरोपी और उसकी प्रेमिका तक पहुंची पुलिस

एसआई रामस्वरूप ने बताया- मामले में आरोपी पति शिवजी पुत्र बीरमा निवासी डोडियाना मांगलियावास और उसकी प्रेमिका रेखा (30) पत्नी कालू निवासी मोडी नाडी जेठाना मांगलियावास को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि शिवजी भजन गायक है। उसकी 5 साल पहले रेखा से माताजी के मंदिर डोडियाना में मुलाकात हुई थी। दोनों में मोबाइल पर बात होने लगी और मिलने लगे। बात प्रेम प्रसंग तक पहुंच गई।

हत्या की साजिश रची

रामस्वरूप ने बताया- आरोपी प्रेमिका ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। मगर उसकी पत्नी बाधा बन रही थी। ऐसे में दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। आरोपी पति 13 अप्रेल की शाम को अपने परिवार वालों को भजन संध्या में केसरपुरा जाने की बात कहकर निकल गया। उसी रात एक बजे के करीब अपने घर आया और छत पर सो रही पत्नी को जगाकर बातचीत की। इस बीच कपड़े के गमछे (साफी) से गला घोंटकर गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी।

पुलिस को गुमराह करता रहा आरोपी

डीएसपी अजमेर ग्रामीण रामचंद्र चौधरी ने बताया- आरोपी गुमराह करने के लिए कभी पत्नी को हार्ट अटेक आने तो कभी सुसाइड करने की बात कहता रहा था। मगर पुलिस जांच में सच्चाई सामने आ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.