एनसीआई@बून्दी
गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम के तहत गवर्नमेंट ऑफ इंडिया की टीम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर पीएचसी मायजा का शुक्रवार, 11 सितम्बर को निरीक्षण किया। इसमें संस्था के 6 डिपार्मेंट का गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम के तहत निरीक्षण किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. ओपी समार ने बताया कि यह राष्ट्रीय स्तर का एसेसमेंट है। इसमें संस्था 70% अंक संस्था प्राप्त कर लेती है तो आगामी 3 साल तक प्रत्येक वर्ष तीन लाख रुपए मिलेंगे। इस राशि का 25 परसेंट स्टाफ इंसेंटिव होता है, वहीं 75 परसेंट हिस्सा संस्थान का कायाकल्प करने में काम आता है।
राष्ट्रीय स्तर से आई इस टीम में डॉ. रऊफ हुसैन व डॉ. शिवानी शर्मा शामिल थीं। टीम ने 6 डिपार्टमेंट का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही इस दौरान मरीजों से बात भी की। निःशुल्क दवा, जांच योजना, एएनसी सर्विसेज, टीकाकरण की जांच की आउटरीच सर्विसेज, कम्युनिकेबल व नॉन कम्युनिकेबल डिपार्मेंट चैक किए। इसकी रिपोर्ट केन्द्र सरकार के स्तर पर भेजी जानी हैं।
इस असेसमेंट में सीएमएचओ डॉ्. ओपी सामर, जिला स्तरीय क्वालिटी टीम में शामिल शोभित गहलोत, जितेंद्र असोलिया, श्याम लाल सोनी व अन्य पीएचसी स्टाफ ने भी सहयोग किया।
