एनसीआई@बूंदी
खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग बूंदी की टीम ने शुक्रवार, 11 सितम्बर को विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। यह कार्रवाई आयुक्त अविचल चतुर्वेदी के निर्देशानुसार तथा अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी. सामर के नेतृत्व में की गई।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने इस दौरान मीट शॉप, कोल्ड स्टोरेज एवं आरओ वाटर प्लांट का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता, भंडारण व्यवस्था, लाइसेंस/पंजीकरण एवं अन्य खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की।
निरीक्षण के दौरान एक खाद्य प्रतिष्ठान में खाद्य सुरक्षा मानकों में सुधार की आवश्यकता पाए जाने पर संचालक को इंप्रूवमेंट नोटिस (Improvement Notice) जारी किया गया तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए।

कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश प्रकाश गोचर, मनोज कुमार नागर एवं अर्चना राठौड़ शामिल रहे। विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों को खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता के निर्धारित मानकों का पालन करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
