मुख्यमंत्री ने मंगलवार को अपने एकदिवसीय कोटा दौरे में पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया, कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया
एनसीआई@कोटा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि निकाय चुनाव में कोटा ने 100% रिजल्ट दिया है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं का बहुत-बहुत धन्यवाद। निकाय चुनाव जीतकर तीसरा इंजन भी जोड़ दिया है। अब पंचायत चुनाव में भी तीसरा इंजन जोड़ना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री शर्मा 80 फीट रोड पर निर्माणाधीन भाजपा शहर जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे।

सरकार अब तक 78 प्रतिशत संकल्प पूरे कर चुकी
यहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आगे कहा- देश में जिस राजनीतिक दल पर जनता को भरोसा है, वह भाजपा है। प्रदेश में जिस तरह भाजपा ने निकाय चुनाव में जीत हासिल की है, उसी के अनुरूप जनता की पूरी संवेदनशीलता के साथ सेवा करते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा- भाजपा जिस संकल्प पत्र को लेकर चुनाव में आई थी, सरकार बनने के बाद से अब तक उसके 78 प्रतिशत संकल्प पूरे किए जा चुके हैं। राजस्थान में दशकों से बड़ी-बड़ी योजनाएं नहीं आ रही थीं, लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की नई दिशा बनी है। देश में 10 अंतरराज्यीय जल समझौते हुए हैं, जिनमें चार राजस्थान के हैं।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा- भाजपा कार्यकर्ता जनता के हर काम में भागीदारी निभाते हैं। जनता के हर सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहते हैं। इसलिए सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जुटें और पंचायती राज संस्थाओं में भी भाजपा को जीत दिलाएं।
इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कोटा एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।मुख्यमंत्री यहां से रवाना होकर सीधे 80 फीट रोड स्थित निर्माणाधीन भाजपा शहर जिला कार्यालय पहुंचे। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। यहां स्वागत में मशक बेंड मधुर धुन बिखेर रहा था।

बैठक में कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ता शामिल
कार्यक्रम को सम्बोधित करने के बाद मुख्यमंत्री यहां से बारां रोड़ स्थित एलन सुपथ सभागार में कार्यकर्ता सवाद कार्यक्रम में पहुंचे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर,लऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, विधायक कल्पना देवी, विधायक संदीप शर्मा, महापौर अनूसुईया गोस्वामी, बूंदी नगर परिषद सभापति भरत शर्मा, पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी, पूर्व विधायक चंद्रकान्ता मेघवाल, कोटा शहर भाजपा अध्यक्ष राकेश जैन, भाजपा देहात अध्यक्ष प्रेम गोचर व बूंदी जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा भी मंच पर मौजूद थे।
कांग्रेस के पास आरोपों के अलावा कुछ नहीं
मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से पंचायतराज चुनाव को लेकर संवाद किया। कार्यकर्ताओं से संवाद के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में ‘वन स्टेट, वन इलेक्शन’ का संकल्प लिया गया था। निकाय चुनाव का एक चरण पूरा हो चुका है और अब पंचायत चुनाव का चरण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ढाई साल में हमारी सरकार ने लगातार काम किए हैं, जो सभी के सामने हैं। कांग्रेस जब हारने लगती है तो संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाने लगती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास आरोपों के अलावा कोई प्रमाण नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के रोड शो को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा, “अगर मुख्यमंत्री रोड शो कर रहा है तो कहते हैं मुख्यमंत्री क्यों कर रहा है? फिर कहते हैं कि हमारे लोगों को भी रोड शो करना चाहिए था। यह कौन-सी भाषा है? कभी कुछ कहते हैं, कभी कुछ।”
शर्मा ने कांग्रेस नेताओं को जमीन पर जाकर काम करने की नसीहत दी। कहा कि आरोप लगाने से कुछ नहीं होगा। बेहतर है कि जमीन पर जाकर स्थिति देखें। ऐसे आरोपों को देश और प्रदेश की जनता सुनने वाली नहीं है।

पंचायत चुनाव में भी तीसरा इंजन जोड़ना है
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि देश में जिस राजनीतिक दल पर जनता का भरोसा है, वह भाजपा है। प्रदेश में जिस तरह भाजपा ने निकाय चुनावों में जीत हासिल की है, उसी के अनुरूप जनता की पूरी संवेदनशीलता के साथ सेवा करते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता ने निकाय चुनावों में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई है। निकाय चुनाव जीतकर तीसरा इंजन भी जोड़ दिया है। अब पंचायत चुनाव में भी तीसरा इंजन जोड़ना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता जनता के हर काम में भागीदारी निभाते हैं और जनता के हर सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहते हैं। इसलिए सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जुटें और पंचायती राज संस्थाओं में भी भाजपा को जीत दिलाएं।

महिलाओं के हाथों में मुख्यमंत्री के फोटो
कार्यक्रम में मौजूद कई महिलाएं हाथों में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की फोटो लेकर बैठी थीं।
इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दोपहर करीब डेढ़ बजे हवाई मार्ग से कोटा एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, विधायक संदीप शर्मा, कल्पना देवी, भाजपा शहर अध्यक्ष राकेश जैन सहित भाजपा पदाधिकारी ने उनका स्वागत किया।
