
एनसीआई@बूंदी
बूंदी जिले में जिला परिषद की 22 सीटों और 7 पंचायत समितियों के 117 वार्डों के लिए शनिवार सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चला। पंचायत चुनाव के इस चौथे चरण में शाम 6 बजे तक जिले में कुल 68.49% मतदान हुआ है। कुल 5 लाख 93 हजार 700 मतदाताओं में से 4 लाख 6 हजार 618 मतदाताओं ने अपने अधिकार का इस्तेमाल किया।

केशवरायपाटन पंचायत समिति में सर्वाधिक 71.17% और दबलाना पंचायत समिति में सबसे कम 65.82% मतदान हुआ। पंचायत समिति के 117 वार्डों में 323 और जिला परिषद की 22 सीटों पर 56 प्रत्याशियों सहित कुल 379 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।
पंच और सरपंचों के लिए अब 16 नवम्बर को चुनाव होगा। वोटिंग के तुरंत बाद इनकी मतगणना शुरू हो जाएगी और देर रात तक परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।

पंचायत समितिवार मतदान
• केशवरायपाटन: 71.17%
• हिंडोली: 69.53%
• बूंदी: 69.51%
• लाखेरी: 67.10%
• खटकड़: 67.42%
• दबलाना: 65.82%
• नैनवां: 68.74%
