एनसीआई@बूंदी
गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम के तहत गवर्नमेंट ऑफ इंडिया की टीम ने 28 से 29 सितम्बर तक आयुष्मान आरोग्य मंदिर बामनगांव का निरीक्षण किया।
इसमें संस्था के 4 डिपार्मेंट का गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम के तहत निरक्षण किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी सामर ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर का एसेसमेंट है, जिसमें 70% अंक संस्था प्राप्त कर लेती है तो आगामी 3 साल तक तीन लाख रुपए प्रत्येक साल मिलते हैं। इसमें 25 परसेंट स्टाफ इंसेंटिव होता है तथा 75 परसेंट राशि संस्थान का कायाकल्प करने में काम आती है ।
राष्ट्रीय स्तर से आई टीम में डॉ. परतीमा ढाका व गुरमीत कटोच शामिल थे। टीम ने बारीकी से 4 डिपार्टमेंट को चेक किया। साथ ही मरीजों से बात की। निःशुल्क दवा, जांच योजना, एएनसी सर्विसेज, टीकाकरण की जांच की। आउटरीच सर्विसेज, कम्युनिकेबल, नॉन कम्युनिकेबल डिपार्मेंट चेक किए। असेसमेंट की यह रिपोर्ट भारत सरकार को प्रेषित की जाएगी। यह बूंदी जिले की 28 वीं स्वास्थ्य संस्था है, जिसका राष्ट्रीय स्तर का असेसमेंट हुआ।
सीएमएचओ डॉ. ओपी सामर, डॉ. कमलेश शर्मा, बीसीएमएचओ डॉ. एलपी नगर, जिला स्तरीय क्वालिटी टीम में शोभित गहलोत, जितेंद्र असोलिया व श्याम लाल सोनी द्वारा सहयोग किया गया। डॉ. राजेश चौधरी सहित पीएचसी स्टाफ कमलेश, विनोद, कमला, एएनएम व आशा सहयोगिनी ने भी सहयोग किया।
