एनसीआई@दिल्ली
अभिजीत दीपके का विमान जैसे ही दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा, तभी पुलिस ने विमान के अंदर आ हिरासत में ले लिया। इनके साथ सौरव दास व आशुतोष रांका को भी पकड़ा गया। जैसे ही पुलिसकर्मी इन्हें ले जाने लगी एक महिला यात्री ने अभिजीत दीपके और उनके साथियों को ‘Shame on You’ कहा। इसी के साथ एक अन्य आवाज गूंजी-‘कचरा साफ-स्वच्छ भारत अभियान’,
कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से आज 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन घोषित किया गया था। इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली थी। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए अभिजीत दीपके जैसे ही दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे, तभी उन्हें विमान के अंदर से ही 0 अकहिरासत में ले लिया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने विमान के अंदर से ही अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, और सौरव दास को डिटेन किया।
किसी ने नहीं जताया समर्थन
खास बात यह रही कि इस दौरान एक भी अन्य यात्री इनके समर्थन में नहीं बोला, अपितु सभी खुश दिखाई दिए। यही नहीं विभिन्न टिप्पणियों से उन्होंने इस खुशी को जाहिर भी किया। यह अलग बात है कि इस दौरान दीपके और रांका ने ‘इन्कलाब जिंदाबाद’, जैसे नारे लगाए।
