आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा में मानक अधिनियम की जानकारी देकर जागरूक किया, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत विभिन्न स्थानों से खाद्य पदार्थों के 16 नमूने लिए
एनसीआई@कोटा
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा इंद्रप्रस्थ इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित बेस्ट प्राइस वॉल मार्ट स्टोर मौके पर 220.5 लीटर
बंधु ब्रांड गाय एवं भैंस का घी किया सीज (वंदू गाय का घी 47 नग प्रत्येक 500 ml व 18 नग प्रत्येक 1 लीटर वंदू भैंस का घी (60 नग प्रत्येक 500 ml 149 नग प्रत्येक 1 ) मौके पर सीज किया।
मिल्क जोय एवं बंदू घी के चार नमूने लिए
इंद्रप्रस्थ के इंडस्ट्रियल एरिया के कोचिंग एरिया में स्थित वसंती रेजिडेंसी हॉस्टल के मैस में की गई कार्रवाई। विभिन्न खाद्य पदार्थों के 12 नमूने लिए। पिछले दिनों हॉस्टल्स में की गई कार्रवाई का असर देखने को मिला। अधिकतर हॉस्टलो में मिली साफ सफाई। स्थितियां पहले से सुधरी हैं।

राष्ट्रीय दशहरा मेला कोटा में दुकानदारों को फूड लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन बनाने में असुविधा नहीं हो’, इसके लिए फूड लाइसेंस केम्प लगाने पर सहमति बनी। इसके लिए कल यानी दुकानदारों के साथ वार्ता
प्रमुख स्वास्थ्य सचिव श्रीमती गायत्री राठौर के निर्देशन में आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक राजस्थान अवीचल चतुर्वेदी सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कोटा कलेक्टर पीयूष समारिया के सानिध्य में एवं सीएमएचओ डॉक्टर नरेंद्र नागर के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोटा खुदरा व्यापार संघ के साथ खाद्य सुरक्षा विभाग का संयुक्त अधिवेशन हुआ। जिसमें व्यापारियों की दैनिक समस्याओं एवं लाइसेंस बनवाने सम्बंधी नियम एवं अन्य फूड से जुड़े विषयों पर वार्ता हुई।
इसके पश्चात इंडस्ट्रियल एरिया झालावाड़ रोड स्थित बेस्ट प्राइस वॉलमार्ट से पूर्व में लीए गए घी के सेम्पल (वंदू भैंस व गाय का घी) के अनसेफ आने के कारण पुनः रिपीट सेम्पलिंग कर बाकी 220 लीटर घी को मौके पर सीज कर अन्य ब्रांड के घी मिल्क जोए सहित चार घी के नमूने लिए गए।
इसी क्रम में कोटा में आयोजित राष्ट्रीय दशहरा मेला कोटा में व्यापारियों को खाद्य लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन बनवाने में और असुविधा नहीं हो इसके लिए कल उनके साथ वार्ता कर फूड लाइसेंस केम्प लगवाने का निर्णय लिया गया।
खाद्य सुरक्षा दल द्वारा इंद्रप्रस्थ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित वसंती रेजिडेंसी के हॉस्टल की मैस का निरीक्षण किया गया, जहां हाइजीन एवं सेनिटेशन कंडीशन संतोष प्रद पाई गई, परंतु फूड हेंडलर्स का मेडिकल सर्टिफिकेट एवं पानी की जांच रिपोर्ट मौके पर नहीं पाई गई। यहां से बटर ,पनीर , दाल सूजी, मैदा व मसाले इत्यादि के 12 नमूने लिए गए।

हॉस्टल के मैस मौके और पाई गई कमियों के कारण
छात्र छात्राओं के हित में हॉस्टल मालिक एवं मेस संचालक को खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम की धारा 32 के अंतर्गत इंप्रूवमेंट नोटिस दिए जा रहे हैं। इनकी पालन सुनिश्चित कर 15 दिवस में जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 16 नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कोटा भिजवाया जा रहा है। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप अग्रवाल, अरुण सक्सेना, चंद्रवीर सिंह जादोन व मोजीलाल कुंभकार शामिल रहे।
