एनसीआई@बूंदी
पंचायत आम चुनाव 2026 के तहत जिला परिषद सदस्य पदों के लिए प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा शनिवार को सम्पन्न हुई। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा के बाद 120 में से 53 नामांकन पत्र अस्वीकृत व 67 नाम निर्देशन पत्र वैध पाए गए हैं।
प्रभारी अधिकारी सांख्यिकी प्रकोष्ठ से प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड 1 से आशा कुमारी (कांग्रेस) और रीना कुमारी मीणा (भाजपा), मुस्कान मीणा (बसपा), वार्ड 2 से भानुप्रताप (कांग्रेस) और सुरेश कुमार गुर्जर (भाजपा), वार्ड 3 से नूपुर तंवर (कांग्रेस), धापू बाई (भाजपा) व मधु मीणा (बसपा), वार्ड 4 से कपिल कुमार (भाजपा) व राधेश्याम मीणा (कांग्रेस), वार्ड 5 से सोना (कांग्रेस) व चांद कंवर (भाजपा), वार्ड 6 से मांगी बाई (कांग्रेस) व फूलंता (भाजपा), तथा वार्ड 7 से प्रेम बाई (कांग्रेस) व मनफूला बाई (भाजपा) के नामांकन वैध पाए गए।
बाकी वार्डों में इनके नामांकन मिले वैध
इसी तरह वार्ड संख्या 8 से राकेश गोस्वामी (बसपा), रणवीर सिंह (भाजपा) व उच्छब लाल (कांग्रेस), वार्ड 9 से दिनेश लोहिया (कांग्रेस) व बिन्टू (भाजपा), वार्ड 10 से गुड्डी बाई (कांग्रेस) व अनिता गोचर (भाजपा), वार्ड 11 से चन्द्र कला (कांग्रेस), सोनिया कश्यप (भाजपा) व सोनिया कश्यप (भाजपा) वार्ड 12 से सोहन लाल (कांग्रेस), प्रशांत मीणा (भाजपा) व रमेश (बसपा), वार्ड 13 से रानी (कांग्रेस) व ललिता बाई (भाजपा) के नामांकन सही पाए गए। वार्ड 14 से सुरजन (कांग्रेस), महेन्द्र कुमार (भाजपा) व सुरेन्द्र (निर्दलीय), वार्ड 15 से कविता सोनी (कांग्रेस) व गनेशी राठौर (भाजपा), वार्ड 16 से सीताराम (कांग्रेस), शरीफ मोहम्मद (निर्दलीय), हेमराज (भाजपा) व मुकुंद (बसपा), वार्ड 17 से कन्हैया लाल मीणा (भाजपा) व शिव प्रसाद मीणा (कांग्रेस), वार्ड 18 से बछराज (कांग्रेस) व सुरेन्द्र (भाजपा), वार्ड 19 से पाना (कांग्रेस) व कंचन बाई (भाजपा), वार्ड 20 से मनीष कुमार सैनी (भाजपा), जमना लाल (कांग्रेस), मनीष कुमार सैनी (भाजपा), महेन्द्र कुमार गोस्वामी व हेमंत सैनी (निर्दलीय), वार्ड 21 से हंसा गुर्जर (कांग्रेस) व कीर्ति सुमन (भाजपा), वार्ड 22 से हर्ष धाभाई (कांग्रेस), ओमप्रकाश गुर्जर (भाजपा) व दयाराम वर्मा (बसपा), वार्ड 23 से निशा नागर (भाजपा) व ललिता कुमारी (कांग्रेस), वार्ड 24 से कान्ता (कांग्रेस), आशा मीणा (भाजपा) व मनसोर (निर्दलीय), वार्ड 25 से सोहन लाल प्रजापत (भाजपा) व मोजी राम गुर्जर (कांग्रेस), वार्ड 26 से रामनारायण (कांग्रेस) व रामदेव (भाजपा) और वार्ड 27 से दयाराम (कांग्रेस) व मुकेश कुमार मेघवाल (भाजपा) के नाम निर्देशन पत्र संवीक्षा में वैध पाए गए।
