एनसीआई@बूंदी
त्योहारी सीजन के मद्देनजर जिलेभर में ‘शुद्ध आहार- मिलावट पर वार अभियान’ के तहत खाद्य पदार्थों की शुद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस अभियान के पहले दिन आज सोमवार, 26 अक्टूबर को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों ने विभिन्न उपखंड क्षेत्रों में उपखंड अधिकारियों के नेतृत्व में सघन निरीक्षण एवं नमूनीकरण (Sampling) की कार्रवाई की।
कार्रवाई एवं लिए गए नमूनों का विवरण:-
1. प्रथम दल (बूंदी एवं नैनवां उपखण्ड)
• शिवम् ट्रेडर्स, बूंदी: घी एवं मिर्च पाउडर का नमूना लिया।
• कोठारी ड्राई फ्रूट, बूंदी: बादाम एवं काजू के नमूने लिए गए।
2. द्वितीय दल (हिंडोली एवं तालेड़ा उपखण्ड)
• देवनारायण डेयरी: दूध एवं घी के नमूने लिए गए।
3. तृतीय दल (केशवरायपाटन एवं लाखेरी उपखंड)
• नामा मिष्ठान भंडार: नमकीन का नमूना लिया।
• शुभम किराना स्टोर: बेसन एवं साबूदाना के नमूने लिए।
मुख्य बिंदु एवं आगे की योजना:-
• जांच के लिए सम्प्रेषण: संग्रहित किए गए सभी नमूनों को नियमानुसार सील कर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
• सख्त चेतावनी: निर्माण इकाइयों एवं दुकानों में साफ-सफाई अथवा खाद्य मानकों में कमी पाए जाने पर तुरंत लाइसेंस निरस्तीकरण एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
• अभियान की निरंतरता: जिला प्रशासन द्वारा यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री मिल सके।
