नेक्सा एवं एरीना की गाड़ियां एक ही छत के नीचे होंगी उपलब्ध, ग्राहकों को मिलेंगे 1.15 लाख रुपए तक के आकर्षक ऑफर्स
एनसीआई@बूंदी
देश की अग्रणी ऑटोमोबाइल निर्माता कम्पनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के 40 वर्षों से अधिक समय से अधिकृत विक्रेता भाटिया एंड कंपनी द्वारा बूंदी में दो दिवसीय भव्य मारुति कार्निवल का आयोजन 24 नवम्बर (मंगलवार) एवं 25 नवम्बर (बुधवार) 2026 को किया जा रहा है।
यह आयोजन चमत्कारी बालाजी मंदिर परिसर, डॉ. मनोज जैन के मकान के सामने, नवजीवन कॉलोनी गेट नम्बर-1, नैनवां रोड, बूंदी (राजस्थान) में होगा।
एक ही छत के नीचे नेक्सा व एरीना की विभिन्न कारों का भव्य डिस्प्ले होगा
इस विशेष कार्निवल की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि ग्राहकों को एक ही छत के नीचे मारुति सुजुकी के दोनों प्रमुख चैनल्स नेक्सा एवं एरीना की विभिन्न कारों का भव्य डिस्प्ले देखने का अवसर मिलेगा। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड द्वारा इस प्रकार का विशेष आयोजन पहली बार किया जा रहा है।
कई आकर्षक ऑफर व विशेष उपहार
भाटिया एंड कम्पनी के जनरल मैनेजर-सेल्स शैशव भटनागर (एरीना) एवं विकास गुप्ता (नेक्सा) ने बताया कि इस महाबचत कार्निवल में ग्राहकों के लिए कई आकर्षक ऑफर्स एवं विशेष उपहार रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक कार एक्सचेंज पर एक चांदी का सिक्का, प्रत्येक कार बुकिंग पर निश्चित उपहार तथा केवल कार का मूल्यांकन करवाने पर भी विशेष उपहार दिया जाएगा।
महाबचत के आकर्षक ऑफर्स भी उपलब्ध
इसके अतिरिक्त नेक्सा की कारों पर 1 लाख 15 हजार रुपए तक एवं एरीना की कारों पर 1 लाख 1 हजार रुपए तक की महाबचत के आकर्षक ऑफर्स उपलब्ध रहेंगे। कार्निवल में मारुति सुजुकी के चुनिंदा मॉडल्स पर 100 प्रतिशत फाइनेंस सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
भाटिया एंड कम्पनी ने बूंदी एवं आसपास के क्षेत्रों के सभी वाहन प्रेमियों और ग्राहकों से अपील की है कि वे इस दो दिवसीय मारुति कार्निवल में पधारकर आकर्षक ऑफर्स, विशेष उपहारों एवं अपनी पसंदीदा मारुति कारों को देखने का लाभ अवश्य उठाएं।
