एनसीआई@कोटा
कोटड़ी नहर में नाग-नागिन मंदिर के पास मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे करीब दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलट जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 7 लोग बह गए, मगर नाविक सुरेश सहित महिला मान कंवर व युवक दीपक जैसे-तैसे बाहर निकल आए। मगर चचेरे भाइयों सहित 4 युवक डूब गए। इनकी तलाश जारी है।

इन लापता युवकों में संजय नगर निवासी यश जोशी (19) व उसका चचेरा भाई राहुल जोशी (18), सूरज सिंह (22) निवासी रोड नम्बर 2 और विकास वर्मा उर्फ सुमन (22) निवासी खेड़ा रसूलपुर (रामपुर) शामिल हैं।
हादसे की सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम तथा पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। शिक्षा मंत्री दिलावर, जिला कलेक्टर पीयूष समारिया व सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम भी मौके पर पहुंचीं। दिलावर ने प्रशासन को तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए। इस घटना का ऐसा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला मान कंवर और युवक दीपक बचकर बाहर निकलते नजर आ रहे हैं।
ऐसे हुआ हादसा
बचकर बाहर निकले युवक दीपक के अनुसार, वे लोग शाम चार बजे करीब प्रतिमा विसर्जन के लिए रवाना हुए थे। पांच बजे करीब नगर पर पहुंच गए थे। नहर में विसर्जन के लिए नाव बीच में जा रही थी, तभी विसर्जन के दौरान यह हादसा हो गया।
घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जिस नाव के पलट जाने से यह हादसा हुआ, वह मछुआरे की छोटी नाव थी। इसमें दोनों तरफ तीन-तीन लोग बैठे हुए थे। बीच में दुर्गा माता की प्रतिमा रखी थी। नाविक सुरेश नाव चला रहा था। इसी दौरान नाव अचानक पलट गई।
नोट-खबर में अपडेशन जारी है
