एनसीआई@बूंदी
जिला बेडमिंटन संघ के चुनाव निर्वाचन अधिकारी पुरुषोत्तम पारीक, जिला खेल अधिकारी वायबी सिंह व राजस्थान बेडमिंटन संघ के पर्यवेक्षक जाकिर हुसैन की देखरेख में हुए। इसमें अध्यक्ष पद पर पुनः अजय नुवाल एडवोकेट निर्विरोध निर्वाचित हुए।
Breaking News:-
राजस्थान: चप्पल में छिपा रखी थी एक करोड़ की ड्रग्स, पुलिस ने ऐसे दबोचा
संघ के निर्वाचन अधिकारी पुरुषोत्तम पारीक ने बताया कि एक रिसोर्ट में जिला बेडमिंटन संघ की कार्यकारिणी के चुनाव हुए। इसमें अध्यक्ष पद पर एडवोकेट अजय नुवाल के अलावा सचिव पद पर गुरुदत्त शर्मा, पांच उपाध्यक्ष पदों पर ध्रुव व्यास, डॉ. हरीश तिवारी, जगदीश दाधीच (केशवरायपाटन), गुमान राय शर्मा (नैनवां) व राजेन्द्र कुमार भारद्वाज निर्वाचित घोषित हुए। इसी क्रम में कोषाध्यक्ष पद पर सुमित पारीक, सह सचिव पद पर हरगोविंद धाबाई के साथ कार्यकारिणी सदस्यों के 10 पदों पर सलीम अख्तर, रवि माथुर (लाखेरी), संतोष पाटनी, राजीव पावा, दीपिका पाराशर, अरिहंत सिंह शेखावत, अंजार अहमद, वीनू जाड़ावत, मुकेश दाधीच व अमित शर्मा चुने गए।
Breaking News:-
सुरेश नहीं, मोहम्मद शमी हूं मैं… पति की यह असलियत जानते ही पत्नी रह गई सन्न, रिपोर्ट दर्ज
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय नुवाल ने बताया कि विशेष आमंत्रित सदस्यों में 5 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। वहीं खेल अधिकारी वाईबी सिंह, निर्वाचन अधिकारी पुरुषोत्तम पारीक, राजस्थान बेडमिंटन संघ के पर्यवेक्षक जाकिर हुसैन व मुकेश दाधीच का परिचय करा कर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को संदेश दिया कि खेलों के साथ-साथ सामाजिक संरचना में भी संघ को भागीदार बनना चाहिए, इसके लिए हमें संकल्पित होना पड़ेगा। साथ ही बेडमिंटन खेल के विकास के लिए बेडमिंटन प्रतियोगिता जिला मुख्यालय के अतिरिक्त तहसील व गांव स्तर पर भी करवाई जाएगी।
Breaking News:-
सुरेश नहीं, मोहम्मद शमी हूं मैं… पति की यह असलियत जानते ही पत्नी रह गई सन्न, रिपोर्ट दर्ज
