राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने रविवार देर रात सातवीं सूची जारी कर दी। इस सूची में 21 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।
एनसीआई@जयपुर
राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने रविवार देर रात सातवीं सूची जारी कर दी। इस सूची में 21 उम्मीदवरों के नामों की घोषणा की है। अटकलबाजियों के बीच आखिरकार यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल को कोटा उत्तर से टिकट दे ही दिया गया। वहीं सचिन पायलट के समर्थक वेद प्रकाश सोलंकी को चाकसू से टिकट दिया गया है। इसके अलावा भाजपा से कांग्रेस में घर वापसी करने वाले कर्नल सोनाराम चौधरी को गुड़ामालानी से मैदान में उतारा है।
दिन में कांग्रेस ज्वॉइन, रात को टिकट
बाड़मेर. बहुचर्चित और प्रतिक्षित गुड़ामालानी विधानसभा सीट से कांग्रेस ने कर्नल सोनाराम चौधरी को रविवार रात दस बजे प्रत्याशी घोषित किया है। कर्नल ने रविवार को दिन में ही कांग्रेस ज्वॉइन की थी। कर्नल की करीब नौ साल बाद कांग्रेस में वापसी हुई है।
गुड़ामालानी से हेमाराम चौधरी के चुनाव लड़ने से इंकार करने के बाद उनका विकल्प कांग्रेस को तलाशना था। इसे लेकर काफी जद्दोजहद और कयास चल रहे थे। इधर, रविवार को दिन में कर्नल सोनाराम चौधरी ने कांग्रेस ज्वॉइन की और हेमाराम चौधरी ने उनका स्वागत किया। साथ ही नामांकन के लिए कर्नल ने भी लिख दिया तो कयास लग गए थे कि अब कर्नल चुनाव लड़ेंगे। रात को जारी सूची में कर्नल को गुड़ामालानी से प्रत्याशी बनाया गया है।
देखें पूरी सूची-
• उदयपुरवाटी से भगवान राम सैनी
• खेतड़ी से मनीषा गुर्जर
• धोंध से जगदीश धनोडिया
• झोटवाड़ा से अभिषेक चौधरी
• चाकसू से वेद प्रकाश सोलंकी
• कामां से जाहिदा खान
• बाड़ी से प्रशांत सिंह परमार
• टोड़ाभीम से घनश्याम मेहर
• अजमेर नॉर्थ से महेंद्र सिंह रलावता
• नागौर से हरेंद्र मिर्धा
• खींवसर से तेजपाल मिर्धा
• सुमेरपुर से हरिशंकर मेवाड़ा
• गुड़ामालानी से सोनाराम चौधरी
• चित्तौड़गढ़ से सुरेंद्र सिंह जाड़ावत
• शाहपुरा से नरेंद्र कुमार
• पीपल्दा से चेतन पटेल
• कोटा नॉर्थ से शांति धारीवाल
• कोटा साउथ से राखी गौतम
•रामगंजमंडी से महेंद्र राजोरिया
• किशनगंज से निर्मला सहरिया
• झालरापाटन से रामलाल चौहान

