एनसीआई@कोटा
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की है।
प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर ने इस क्रम में नितिन भटनागर को कोटा संभाग अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, विनोद सक्सेना को कोटा जिला अध्यक्ष व मयूर सक्सेना को युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष (राजस्थान) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
विभिन्न जिलाध्यक्ष भी किए घोषित
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री दीप माथुर ने बताया कि महासभा को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से कोटा, जोधपुर, बीकानेर व उदयपुर संभाग सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के अध्यक्षों की नियुक्तियों की भी घोषणा की गई है।
प्रदेशभर में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका: कुलदीप माथुर
प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, समाज को संगठित करने तथा महासभा की गतिविधियों को प्रदेशभर में नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
