एनसीआई@जयपुर
मौसम विभाग ने राज्य में 11 सितम्बर, शुक्रवार से बारिश का दौर शुरू होने की सम्भावना जताई है। इसे लेकर 5 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट है। इसके अलावा भरतपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग में 12 और 13 सितम्बर को भी बारिश की चेतावनी दी है।
इससे पहले बुधवार को राज्य के सभी शहरों में सुबह से देर शाम तक धूप रही। दिन में धूप के कारण हल्की गर्मी, जबकि सुबह-शाम हवा चलने से मौसम सुहावना रहा। इस दौरान 10 शहरों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ज्यादा रहा।
मानसून के बड़े अपडेट्स : उत्तर भारत में मानसून ट्रफ
मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में फिलहाल एक नया लो-प्रेशर सिस्टम बन रहा है, जो धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ आगे बढ़ेगा। इस सिस्टम के असर से उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में भारी से अतिभारी बारिश, जबकि राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना है।
दूसरी ओर मौसम साफ रहने और धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी होने ली है। यही कारण रहा कि बुधवार को गंगानगर में दिन का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह राजस्थान में सबसे अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार 10 से ज्यादा जिलों में पारा 35 डिग्री के ऊपर रहा।
इसके अलावा जैसलमेर में 38 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 38.6 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 39.2 डिग्री सेल्सियस व बीकानेर में 38 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। राजस्थान के सभी प्रमुख शहरों में तापमान की यह स्थिति रही –

