एनसीआई@जयपुर
कांग्रेस ने भी आज अष्टमी के अवसर पर रविवार को अपनी दूसरी सूची जारी कर दी। इस प्रकार वह सूची की संख्या के हिसाब से तो बीजेपी के बराबर आ गई है, मगर घोषित उम्मीदवारों की संख्या के हिसाब से काफी पीछे है।
इस सूची में कई बड़े नाम हैं। इसमें डीग से विश्वेंद्र सिंह, केकड़ी से रघु शर्मा और सिविल लाइन्स विधानसभा सीट से प्रताप सिंह खाचरियावास को टिकट दिया गया है। साथ ही सीएम गहलोत के करीबी माने जाने वाले प्रमोद जैन भाया को अंता विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
राजस्थान के पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य को सोजत से टिकट मिला है। गहलोत सरकार में मौजूदा मंत्री जिन्हें टिकट दिया गया है, उनमें गोविंद राम मेघवाल, डॉ. बीडी कल्ला, (सीएम के ओएसडी), प्रताप सिंह खाचरियावास, विश्वेंद्र सिंह, प्रसादी लाल मीना, उदय लाल, प्रमोद जैन भाया, शकुंतला रावत, रामलाल जाट और सुखराम विश्नोई शामिल हैं।
वहीं, दूदू विधानसभा सीट से बाबू लाल नागर को टिकट मिला है। नागर को गहलोत का करीबी और वफादार माना जाता है। उन्होंने पिछला चुनाव निर्दलीय लड़ा था। साथ ही अशोक गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान सरकार बनाने में मदद की थी।
ये हैं दूसरी सूची में घोषित उम्मीदवार-


