एनसीआई@बूंदी
जिले के ‘पंच गौरव’ में शामिल रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व (आरवीटीआर) क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक रामगढ़ महल जल्द ही एक नए और बेहद आकर्षक रूप में नजर आएगा। इस प्राचीन ऐतिहासिक विरासत को एक उत्कृष्ट पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारी शुरू कर दी गई है। के ‘पंच गौरव’ में शामिल रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व (आरवीटीआर) क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक रामगढ़ महल जल्द ही एक नए और बेहद आकर्षक रूप में नजर आएगा। इस प्राचीन ऐतिहासिक विरासत को एक उत्कृष्ट पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारी शुरू कर दी गई है।

महल के कायाकल्प और जीर्णोद्धार पर लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से विशेष रिनोवेशन कार्य करवाए जाएंगे। रामगढ़ महल में करवाए जाने वाले रिनोवेशन कार्यों को लेकर सोमवार को जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला कलक्टर ने रिनोवेशन कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि रिनोवेशन के सभी कार्यों को पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करवाया जाए। इसकी गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।
टाइगर रिजर्व में ईको-पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
जिला कलक्टर ने कहा कि रामगढ़ महल के रिनोवेशन से टाइगर रिजर्व में ईको-पर्यटन को बड़े पैमाने पर बढ़ावा मिलेगा। साथ ही रामगढ़ महल को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई और सशक्त पहचान भी मिलेगी। पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे, जिससे जिले की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
बैठक में ये अधिकारी भी रहे मौजूद
बैठक में आरवीटीआर के डीएफओ अरुण कुमार डी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश देव, उपखंड अधिकारी लक्ष्मीकांत मीना और संग्रहालयाध्यक्ष जगदीश भी मौजूद रहे।
