एनसीआई@बूंदी
जिला बेडमिंटन संघ द्वारा 5 वीं कजक कर्स रेसलिंग नेशनल चेम्पियनशिप 2026 के लिए चयनित बूंदी की बालिका करीना वर्मा का खेल संकुल में अभिनंदन किया गया। अन्य चयनित बालिका किरण को शुभकामनाएं दीं।
संघ के सचिव गुरुदत्त शर्मा ने बताया कि पानीपत हरियाणा में 26 से 29 जून तक आयोजित होने वाली कजक कर्स 57 किलोग्राम वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता में बूंदी की 2 बालिकाएं करीना एवं किरण राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी। अभिनंदन समारोह में जिला बेडमिंटन संघ के अध्यक्ष एडवोकेट अजय नुवाल, कब्बडी कोच बुद्धि प्रकाश गुर्जर, खिलाड़ी मेघराज मीना, आबिद, सुरभि मीना, हर्ष देव सिंह, दिलराज धाकड़ आदि खिलाड़ी मौजूद रहे।