April 29, 2026

News Chakra India

Never Compromise

टोक्यो ओलिंपिक: जापान के प्रधानमंत्री बोले- अगले साल गेम्स होकर रहेंगे, हम महामारी पर मानवता की जीत साबित करेंगे

टोक्यो ओलिंपिक: जापान के प्रधानमंत्री बोले- अगले साल गेम्स होकर रहेंगे, हम महामारी पर मानवता की जीत साबित करेंगे


  • Hindi News
  • Sports
  • Yoshihide Suga: Japan Prime Minister Yoshihide Suga On Tokyo Olympic Games 2021 Amid Coronavirus Outbreak

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

टोक्यो17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जापान के प्रधानमंत्री योशोहिदे सुगा ने कहा अगले साल टोक्यो में ओलिंपिक के आयोजन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। (फाइल फोटो)

जापान सरकार टोक्यो ओलिंपिक के बजट बढ़ने के बावजूद भी अगले साल ओलिंपिक और पैरालिंपिक के आयोजन को लेकर तैयार है। ओलिंपिक इसी साल 24 जुलाई से 9 अगस्त तक होना था। लेकिन कोरोना के कारण इसे एक साल के लिए टाल दिया गया है। अब यह अगले साल 23 जुलाई से 8 अगस्त तक होगा।

ओलिंपिक के एक साल टाले जाने से 20 हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च बढ़ गया है। आयोजन समिति ने दिसंबर-2019 में खेलों के लिए आखिरी बजट दिया था जो 16.9 बिलियन डॉलर (करीब1.25 लाख करोड़) था। लेकिन अब टोक्यो 2020 को भी फंड की कमी हो रही है जिसे पिछले साल बजट में बताया गया था।

जापान के प्रधानमंत्री योशोहिदे सुगा ने युनाइटेड नेशन्स जनरल असेंबली में कहा,’हम अगले साल टोक्यो ओलिंपिक और पैरालिंपिक गेम्स के आयोजन करके यह साबित करने के लिए तैयार हैं कि महामारी पर मानवता की जीत हुई है।

CEO तोशिरो मुटो भी कह चुके हैं कि आयोजन को लेकर तैयार हैं

टोक्यो 2020 के CEO तोशिरो मुटो ने पहले कह चुके हैं कि वैक्सीन आए या नहीं आए। लेकिन अगले साल टोक्यो ओलिंपिक के आयोजन को लेकर वह पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा,’टोक्यो का बजट कम कर सकते हैं। हमारे पास अतिरिक्त स्पॉन्सर है और बीमा भी है। वहीं अतिरिक्त बजट का दो तिहाई हिस्सा सरकार और एक- तिहाई हिस्सा ऑर्गनाइजिंग कमेटी करेगी।’

11 हजार से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे भाग

अगले साल होने वाले खेलों में 206 देशों के 11000 खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। इसके अलावा 4400 पैरालिंपियन और 10 हजार से ज्यादा ज्यादा अधिकारी, जज, वीआईपी, मीडिया और ब्रॉडकास्टर जुटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.