April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए सुशील कुमार मोदी

राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए सुशील कुमार मोदी


Image Source : PTI
राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए सुशील कुमार मोदी

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा संस्थापक रामविलास पासवान के निधन के कारण रिक्त हुई राज्यसभा सीट के उपचुनाव में नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि पर उच्च सदन के लिए सोमवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। 

सुशील को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल सहित कई अन्य लोगों की मौजूदगी में प्रमाणपत्र सौंपा गया। सुशील के अलावा केवल एक निर्दलीय उम्मीदवार श्याम नंदन प्रसाद ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। 

हालांकि, श्याम नंदन प्रसाद के नामांकन को जांच के दौरान खारिज कर दिया गया था क्योंकि नियम के तहत 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा के कम से कम 10 सदस्यों द्वारा नामांकन के समर्थन में प्रस्ताव किया जाना अनिवार्य था। प्रसाद ने अपने प्रस्तावकों की सूची नामांकन के समय संलग्न नहीं की थी।

India TV पर देश-विदेश की ताजा Hindi News और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अप-टू-डेट। Live TV देखने के लिए यहां क्लिक करें। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.