IND V AUS टेस्ट सीरीज: ऑस्ट्रेलिया के ओपनर वॉर्नर पहले टेस्ट से बाहर; चीफ कोच बोले-दूसरे मैच तक फिट होने की उम्मीद
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सिडनी6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर इंडिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में चोटिल हो गए थे। वे टी-20 सीरीज भी नहीं खेल पाए थे।
ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर इंडिया के खिलाफ पहले टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को इसकी घोषणा की। वे टीम इंडिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में चोटिल हो गए थे। जिसकी वजह से वह टीम इंडिया के खिलाफ तीसरा वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज में नहीं खेल पाए थे।
चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 17 दिसंबर से खेला जाना है। दिन-रात का यह मैच एडिलेड में होना है। बायें हाथ के बल्लेबाज वाॅर्नर सिडनी में ही रुक कर अपने चोट का इलाज कराएंगे और फिटनेस पर काम करेंगे।जबकि टीम के अन्य खिलाड़ी पहले टेस्ट के लिए एडिलेड के लिए रवाना हो जाएंगे।
वॉर्नर ने कहा- मैं पहले से काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं
वॉर्नर ने कहा,” मैं पहले से काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं। मैं सिडनी में ही रहकर अपने फिटनेस पर काम करना चाहत हूं ताकि मैं पूरी तरह से फिट हो सकूं। मैं और मेरे टीम के साथी चाहते हैं कि मैं टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह से फिट हो जाऊं। मैं अभी पूरी तरह से फिट नहीं हूं। मुझे रनिंग करने में परेशानी है।10 दिनों में काफी सुधार हो जाएगी।
टीम के चीफ कोच जस्टिन लंगर ने कहा,”वार्नर के चोट में सुधार हो रही है। हमें उम्मीद है कि वह दूसरे टेस्ट मैच से पूर्व तक फिट हो जाएंगे।” दूसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न में होना है।
वनडे सीरीज ऑस्ट्रेलिया और टी-20 सीरीज इंडिया ने जीता
टेस्ट मैच से पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज को ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीता। जबकि तीन मैचों की टी-20 सीरीज को टीम इंडिया ने 2-1 से ऑस्ट्रेलिया से जीता है।
भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
| मैच | तारीख | वेन्यू |
| 1st Test (डे नाइट) | 17-21 दिसंबर | एडिलेड |
| 2nd Test | 26-30 दिसंबर | मेलबोर्न |
| 3rd Test | 07-11 जनवरी | सिडनी |
| 4th Test | 15-19 जनवरी | ब्रिस्बेन |
