June 13, 2025

News Chakra India

Never Compromise

महिला सिपाही ने लगाया थानेदार पर छेड़छाड़ का आरोप, एफआईआर दर्ज, दोनों लाइन हाजिर

एनसीआई@नागौर
जिले के डेगाना थाने के थानेदार के खिलाफ इसी थाने में तैनात एक महिला सिपाही ने छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया है। महिला सिपाही की इस शिकायत पर थानेदार के खिलाफ धारा- 354 (मर्यादा को भंग करने के लिए जोर जबरदस्ती करना) और 504 (जानबूझकर अपमान करना) के तहत केस दर्ज किया गया है। मामला मीडिया में सामने आने के बाद एसपी ने थानेदार राजपाल सिंह और महिला सिपाही दोनों को लाइन हाजिर कर दिया।
हालांकि, मामला पुलिस ने जुड़ा होने के चलते पुलिसकर्मी इस पूरे मामले को दबाने में जुटे रहे। यहां तक कि महिला सिपाही ने थानेदार के खिलाफ क्या-क्या शिकायत की इस बारे में भी पुलिसकर्मियों ने कुछ भी नहीं बताया। वहीं, एसपी श्वेता धनखड़ ने कहा कि थानाधिकारी राजपाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद उन्हें पद से हटाकर लाइन अटैच कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
कई दिन से चल रहा था दोनों के बीच विवाद
पुलिस सूत्रों के अनुसार, थानेदार और महिला सिपाही के बीच कई दिन से विवाद चल रहा था। इससे पहले भी थाने में दोनों के बीच अनबन की चर्चा थी। हालांकि, दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद चल रहा था, इस बारे में किसी ने कुछ नहीं बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.