April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

मंत्रियों से मिले बून्दी के व्यापारी, अपना दुख बताते हुए रखी मांगें

मंत्रियों से मिले बून्दी के व्यापारी, अपना दुख बताते हुए रखी मांगें

एनसीआई@बून्दी

व्यापार महासंघ बून्दी का एक प्रतिनिधिमंडल आज सर्किट हाउस में खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना व जिला प्रभारी मंत्री परसादी लाल‌ से मिला और इन्हें एक ज्ञापन सौंपा। इसमें व्यापारियों ने बाजार खुलने का समय परिवर्तित करने के साथ बढ़ाने तथा 2 महीने के बिजली के बिलों को 12 महीने के बिलों में समाहित करने की मांग की गई है। ये मंत्री आज बून्दी दौरे पर थे।
ज्ञापन में बाजार खुलने का समय सुबह 9 बजे से शाम को 5 बजे तक करने की मांग की गई है। इसके पीछे व्यापारियों का तर्क था कि बून्दी कृषि आधारित शहर है। इसलिए यहां अधिकतर कारोबार किसानों पर ही आधारित रहता है। ये किसान मंडी में अपनी फसल बेचने आते हैं तो‌ उन्हें वहीं पर दोपहर के 1 तक बज जाते हैं। इसके बाद उन्हें बून्दी शहर में आते-आते ही 2 बज जाते हैं। यहां उन्हें बाजार बंद मिलने पर काफी मायूसी होती है। वे अपनी आवश्यकता की वस्तुएं नहीं खरीद पाते। इससे सरकार को भी राजस्व की हानि हो रही है, जीएसटी संग्रहण में भी कमी आ रही है। लम्बे समय से लॉक डाउन के कारण व्यापार ठप होने से व्यापारियों की तो कमर ही टूट चुकी है। इस ज्ञापन में आगे कहा गया है कि व्यापारियों के ऊपर कामगारों की तनख्वाह , बैंक का ऋण, बिजली का बिल व घरेलू खर्चे भारी बोझ बन गए हैं। पिछले लॉक डाउन से ही लगातार बुरे हालात बने हुए हैं। इस दूसरे लॉक डाउन ने तो हालत और भी खस्ता कर दी है। व्यापार बुरी तरह से प्रभावित है। इसलिए सरकार से निवेदन है कि व्यापार को सुचारू रूप से चलाने के लिए बाजारों को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खोलने की अनुमति दी जाए। साथ ही 2 महीनों के बिजली बिलों को 12 महीनों के बिजली बिलों में समायोजित किया जाए। ज्ञापन देने वालों में हरीश बिलोची, ‌अध्यक्ष कपड़ा व्यापार संघ, अनिल चौबीसा‌, अध्यक्ष सब्जी मंडी व्यापार‌ संघ, जसविंदर सिंह जस्सी, रेडिमेड व्यापार‌‌ संघ, अशोक अजमानी‌, सलाहकार कपड़ा व्यापार संघ, माधव विजयवर्गीय, होटल व्यापार संघ, संतोष जिंदल, खल चूरी संघ, भवानी सिंह, छोटी काशी संघ‌, रोशन, केबिन व्यापार संघ, मुकेश माधवानी, ट्रांसपोर्ट व्यापार संघ, ‌ रामस्वरूप राठौड़, ‌फल‌‌ फ्रूट व्यापार संघ, शिव जिंदल‌, डिस्पोजल व्यापार संघ व निरंजन जिंदल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.