April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

खाना खाने के इन तरीकों, नियमों को अपनाएं और स्वस्थ रहें

खाना खाने के इन तरीकों, नियमों को अपनाएं और स्वस्थ रहें

एनसीआई@हेल्थ डेस्क

एक चीज़ हम सबके लिए जानना अत्यंत जरूरी है, और वो है खाना खाने का तरीका। खाना हमारे जीवन का आधार है, लेकिन हम सब खाने के साथ नाइंसाफी करते हैं। ह भूल जाते हैं कि भोजन करने के भी सही तरीके और नियम होते हैैं। इनका पालन नहीं कर हम अपने ही शरीर के साथ खिलवाड़ करते हैं।

आप सोचिये कि जो चीज़ हमारे जीवन के लिए सबसे जरूरी है, जिससे हमारा शरीर बनता और चलता है, अगर उसी चीज़ को हम बिना किसी नियम तरीकों के ग्रहण करते हैं तो इससे हमें कितनी बड़ी परेशानी हो सकती है।

यह एक बड़ी सच्चाई है कि भारत में अधिकतर लोगों को तो खाना खाने के सही तरीकों के बारे में पता ही नहीं होगा। उन्हें तो बस जब मौका मिले खाना खा लेने की आदत होती है। मगर हम आपको इस लेख में खाना खाने के सही तरीके बताने जा रहे हैं।

भोजन कब करना चाहिए-

ग्रंथों और आयुर्वेद के अनुसार खाना खाने के नियम और तरीके ऐसे ऐसे हैं, जिन्हें सीखने में आदमी को महीनों लग जाएं, लेकिन हम यहाँ इतनी गहराई में नहीं जाएंगे पर जितनी भी प्रमुख और जरूरी बातें हैं, उन सबसे अवगत कराएंगे। एक बात आप समझ लीजिये कि हमारा खाना खाने का तरीका ही हमारा स्वास्थ्य तय करता है।

शरीर को कोई भी काम करने के लिए पहले खाने की जरूरत होती है। शरीर खाने से ही काम करने के लिए उर्जा तैयार करता है। अगर हम अपने शरीर को उसकी उर्जा का स्त्रोत ही सही तरीके से नहीं देंगे तो शरीर भी नाराज़ हो जाएगा और परेशानियां शुरू हो जाएंगी।

हमारा शरीर भी एक मशीन है और हर मशीन को उसका ईंधन सही तरीके से देना होता है। तभी वो नियमित रूप से सही से काम करती है। आप किसी गाड़ी का ही उदाहरण ले लीजिये, उसका ईंधन पेट्रोल या डीजल है, उसी से वो उर्जा बनाती है।

जब भी पेट्रोल ख़त्म होता है वो काम करना बंद कर देती है, या फिर अगर उसके खाने में (ईंधन में) में मिलावट है या घटिया क्वालिटी का है तो उसका इंजन ख़राब भी हो सकता है। इसी प्रकार हमारा शरीर है, इसे भी हमें सही तरीके से ईंधन देना होता है।

खाना खाने के सही समय व नियम

(1) नाश्ता (Breakfast) कब करें – क्या आप जानते हैं की Breakfast यानी नाश्ता हमारे लिए सबसे ज्यादा जरूरी भोजन होता है। जो लोग Breakfast को Avoid करते हैं, उनमें कई तरह की शारीरिक विकृतियां और कमजोरी आना शुरू हो जाती है। इसलिए नाश्ता हर रोज करें और हमेशा Healthy Breakfast लें।

आयुर्वेद और Health Experts के अनुसार सुबह उठने के बाद 1 घंटे के अन्दर अन्दर आपको Breakfast कर लेना चाहिए। जी हां पूरी रात सोने का बाद हमें जल्दी से जल्दी कुछ खाने की जरूरत होती है, ताकि शरीर उससे ऊर्जा बना सके और Organs अपना काम सही से कर सकें।

काफी सारे लोग सुबह जल्दी उठने के बावजूद कई घंटे बिना नाश्ता किए निकाल देते हैं, जो बहुत ही गलत है। सुबह उठने के बाद हमें शौच वगैरह से निवृत होकर, नहा धोकर सबसे पहले Breakfast लेना चाहिए। यही अपने दिन का पहला खाना खाने का सही समय होता है।

(2) लंच (Lunch) कब करना चाहिए – अपने Breakfast के 5 घंटे बाद आपको अपने दोपहर का भोजन ले लेना चाहिए। जी हां जैसे अगर आपने अपना Breakfast सुबह 8:30 पर लिया है तो आप अपना Lunch 1:30 पर लें। अगर आप लगातार इन सिद्धांतों पर चलेंगे तो हमेशा स्वस्थ रहेंगे।

(3) रात का खाना कब खाना चाहिए – Dinner को लेकर ज्यादातर लोग बहुत ही ज्यादा लापरवाही करते हैं। वो रात को लेट तक अपना भोजन नहीं लेते, और फिर Dinner करते ही सो जाते हैं। इस आदत का हमारे स्वास्थ्य को खराब करने में बहुत ही बड़ा हाथ है।

रात का खाना समय से खाना बहुत ही जरूरी है। Lunch के 7 घंटे बाद आपको अपना Dinner ले लेना चाहिए। मतलब अगर आपने 1:30 पर Lunch लिया है तो 8:30 पर अपना रात का भोजन अवश्य ले लें।

क्योंकि इसके बाद यदि आप रात को 10 बजे तक सो भी जाते हैं, तो भी आपके शरीर को Dinner को पचाने के लिए डेढ़ घंटा मिल जाता है। जो लोग रात को 11-12 बजे खाना खाते हैं और खाते ही सो जाते हैं, उन्हें अपनी इस आदत को जल्दी से जल्दी बदल लेना चाहिए।

अब बढ़ते हैं आगे, और जानते हैं खाना खाने का सही तरीका, क्योंकि ये बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दा है जिसे गम्भीरता से लेना जरूरी है। यह लेख पढ़ने के बाद आप खुद सोचियेगा कि आप इनमें से कितनी गलतियां करते हैं, और उन्हें सुधारने की कोशिश जरूर कीजियेगा। आज के बाद आप सब को इन नियमों को ध्यान में रख कर ही भोजन ग्रहण करना है।

(1) खाना खाने से पहले हाथ जरूर धोएं– हमारे देश की 60% आबादी खाना खाने से पहले हाथ धोना जरूरी नहीं समझती, इसीलिए हमारे देश में मरीजों की संख्या दूसरे देशों की तुलना में ज्यादा है।

आप सब ये समझ लें कि 40% से ज्यादा बीमारियां हमारे खाने के साथ जाने वाली गंदगी के कारण होती हैं। हमें और कुछ याद रहे या न रहे लेकिन खाना खाते समय हाथ जरूर धोएं।

(2) खाना हमेशा बैठकर ही खाएं– पश्चिमी सभ्यता के पीछे भागते भागते हम भारतीय संस्कृति को भूलते जा रहे हैं, जो कि विश्व में सबसे श्रेष्ठ मानी जाती है। आज हर जगह किसी भी समारोह में आप देख लीजिये, हर जगह लोग खड़े-खड़े खाना खाते हुए मिल जाएंगे।
यह सबसे गलत भोजन करने का तरीका होता है। आयुर्वेद में इसके हजारों नुकसान बताए गए हैं। खड़े होकर खाना खाने से आपको खाने के वो सारे लाभ नहीं मिल पाते जो बैठकर खाने से मिलते हैं।

(3) तनाव में कभी भी भोजन न करें– कई बार हम बहुत ज्यादा तनाव में होते हैं, ऐसी स्थिति में हम भोजन न ही करें तो अच्छा है. ग्रंथो के अनुसार तनाव और बहुत ज्यादा चिंता की स्थिति के दौरान किया गया भोजन शरीर के लिए जहर का काम करता है.

ऐसा होने पर हमें अपने मूड के ठीक होने का इंतज़ार करना चाहिए. अगर आपका Mood कुछ ज्यादा ही खराब है तो एक Time का खाना छोड़ भी सकते हैं, उससे कोई दिक्कत नहीं है.

(4) भोजन को चबाकर खाएं– अगर आप चाहते हैं कि आप जो खा रहे हैं वो आपके शरीर को लगे तो इसके लिए आपको खाने को अच्छी तरह चबाकर खाना होगा। जितना ज्यादा अच्छी तरह से आप खाने को चबाएंगे, उतना ही अच्छा वो पचेगा और उससे आपको उतने ही ज्यादा पोषक तत्व मिलेंगे।

बिना चबाए भोजन को निगलने पर शरीर भी उसको सही से प्रोसेस नहीं करता और अधपचा ही मल द्वारा वो बाहर निकल जाता है। मतलब जिस चीज़ के लिए हमने खाना था वो चीज़ें हमें उससे नहीं मिल पाती। इसलिए हमेशा खाना खाने का सही तरीका अपने दिमाग में रखें और भोजन को अच्छी तरह चबाकर खाएं।

(5) भोजन हमेशा जमीन पर बैठकर ही करें– हमारे ऋषि-मुनि कह कर गए हैं कि व्यक्ति को हमेशा अपनी जमीन से जुड़कर रहना चाहिए और जमीन से प्राप्त हुआ भोजन हमेशा जमीन पर बैठकर ही ग्रहण करना चाहिए।

हो सकता है इसके कोई वैज्ञानिक लाभ न दिखाई दें, लेकिन हमारे पूर्वजों के अनुसार इसके ढेरों फायदे हैं। आजकल लोग अपने बेड पर बैठे-बैठे ही भोजन ग्रहण करते हैं,जो गलत है।

(6) टी.वी देखते देखते खाना न खाएं– ये आज की सबसे बड़ी समस्या है, बच्चों से लेकर बूढ़ों तक, कोई भी बिना T.V On किए खाना नहीं खाते। इसके भयंकर दुष्परिणाम हैं, जिनमें से एक है कमज़ोर याददाश्त।

पढ़ाई करने वाले बच्चे ये बात अच्छी तरह जान लें कि लगातार ऐसा करने से आपकी याददाश्त बहुत ही कमजोर हो जाएगी‌। 30 की उम्र तक आते आते आप बहुत कुछ भूलना शुरू कर देंगे, इसलिए खाना हमेशा शांत जगह पर बैठकर खाएं।

कई लोगों को आदत होती है की वो खाना खाते वक़्त कोई भी अख़बार या कहानियों की किताब पढ़ने लग जाते हैं। ये भी उतनी ही खराब आदत है, जितनी टीवी देखते हुए खाना खाना। अपनी इस आदत को जल्द से जल्द बदल लें और अपने बच्चों को तो खासकर समझाएं, नहीं तो उनकी याददाश्त बिलकुल कमजोर हो जाएगी।

(7) खाने पर ध्यान लगाएं– खाना खाने का सही तरीका ये होता है कि आप भोजन करते वक़्त सिर्फ और सिर्फ अपने खाने पर ध्यान लगाएं। कई लोग तो इतने जल्दी में रहते हैं कि उन्हें ये भी नहीं पता होता कि कितनी चपाती खा चुके हैं, और वो क्या क्या खा रहे हैं।

आयुर्वेद में एक बहुत ही अच्छी बात बताई गई है कि आप जो कर रहे हैं, अगर आपका ध्यान केवल उस पर है तो आपको मज़ा भी आएगा और लाभ भी पूरा मिलेगा। ध्यान देने पर हम खाना सही से खा पाएंगे।

(8) हमेशा अपनी भूख से कम खाएं– हमें हमेशा अपनी भूख से थोड़ा कम खाना खाना चाहिए, इससे हमारा पाचन तंत्र हमेशा स्वस्थ रहता है। इस बात का तो आपको वैज्ञानिक प्रमाण भी मिल जाएंगे।

अगर हम अपनी भूख से कम खाना खाएंगे तो हमारे शरीर के अन्दर जो Organs हैं, जो खाने को पचाने का काम करते हैं, उन पर दबाव नहीं पड़ता। इससे वो लगातार ठीक से अपना काम करते हैं।

(9) 1 दिन के लिए खाना छोड़ दें– आपने लोगों से सुना होगा कि उन्होंने पुण्य कमाने के लिए व्रत किया है, लेकिन अधूरी जानकारी के कारण असल में उनको इसकी असलियत मालूम नहीं होती।
पुराने ऋषि-मुनि और महात्मा अपने शरीर के भीतरी अंगों को आराम देने के लिए और शरीर की सफाई के लिए व्रत करते थे। बस लोगों ने उसका कुछ और मतलब निकाल लिया और वो उनका अनुसरण करने लगे।

लेकिन जो भी हो हमें हर सप्ताह 1 दिन का व्रत जरूर करना चाहिए। पुराने ज़माने में ये खाना खाने का तरीका बहुत ही ज्यादा प्रचलित था। अगर आप भी ऐसा करेंगे तो निःसंदेह आप एक बहुत ही अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त करने में सफल हो जाएंगे।

(10) खाना खाने के बाद पानी न पीयें–आयुर्वेद के अनुसार हमें कभी भी खाना ख़त्म करते ही पानी नहीं पीना चाहिए। 1-2 घूंट का तो फिर भी चलता है, लेकिन कई तो पूरा गिलास पानी पी जाते हैं,जो गलत है।

आपकी यह आदत आपके शरीर का सत्यानाश कर सकती है। इससे आपके अन्दर का System बहुत कमजोर हो जाता है। पानी भोजन को पचाने वाली ज्वाला को बुझा देता है। उसके बाद तो आप खुद सोच सकते हैं।

(11) खाना खाने के पात्र हमेशा साफ़ रहें– जिस प्रकार खाना खाने से पहले हाथ धोना जरूरी है उसी तरह जिन बर्तनों में हम खाना खाते हैं वो भी साफ़ होने जरूरी हैं. नहीं तो आप बीमार पड़ सकते हैं. क्योंकि गंदे बर्तनों के द्वारा भी हमारे शरीर में हानिकारक विषाणु पहुँच जाते हैं.

(12) भूख लगने पर ही खाना खाएं– खाना खाने या भोजन ग्रहण करने के नियम तो बहुत हैं, लेकिन ये सबसे ख़ास है। दिखने में ये बात छोटी सी लगती है,लेकिन इसमें बहुत दम है।
अगर आपको ऐसी आदत है कि आप हमेशा कुछ न कुछ खाते रहते हैं या फिर खाना खाने के बाद भी कुछ न कुछ खाते रहते हैं तो ये आदत बदलिए। आपको खाना हमेशा तब खाना चाहिए जब आपको अच्छे से भूख लग जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.