April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

जयपुर जिला परिषद चुनाव: भाजपा प्रत्याशी रीवा राठौड़ को मिल रहा अपार जनसमर्थन

जयपुर जिला परिषद चुनाव: भाजपा प्रत्याशी रीवा राठौड़ को मिल रहा अपार जनसमर्थन

एनसीआई@जयपुर/चाकसू

जयपुर जिला परिषद की वार्ड संख्या 21 से भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी रीवा राठौड़ का अपने निर्वाचन क्षेत्र में जबरदस्त प्रचार व जनसमर्थन अभियान जारी है।‌‌ वे क्षेत्र के विभिन्न गांव में घर-घर जाकर क्षेत्र के विकास के लिए मतदाताओं से उन्हें वोट देने की अपील कर रही हैं। इस दौरान उन्हें हर जगह अपार जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है, विशेषकर महिलाओं व युवतियों का उन्हें भरपूर प्यार-स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है। लोग उन्हें वोट देने का भरोसा दे रहे हैं।

इस क्रम में भाजपा प्रत्याशी रीवा राठौड़ ने चंदलाई, शिवदासपुरा, खेड़ा जगन्नाथपुरा, किल्कीपुरा, चक चंदलाई, रानीपुरा, लक्ष्मीपुरा आदि गांवों में जनसम्पर्क करते हुए लोगों से समर्थन की अपील की। उन्होंने मतदाताओं को विश्वास दिलाया कि जीतने के बाद वे क्षेत्र के भरपूर विकास के लिए हर सम्भव प्रयास करेंगी। इसमें कोई कसर बाकी नहीं रखेंगी। हमेशा ग्रामीणों के सुख-दुख में साथ रहेंगी।

रीवा राठौड़ ने जिला परिषद की वार्ड संख्या 21 की सीमा में आने वाले मलवा, नाहरया का बास, जय आनंदपुरा, नानचीपुरा, धमकपुरा, जयचंदपुरा, सीमलिया, फतेहपुरा, कुम्हारियावास, बाजडोली, जयसिंहपुरा, गोग्यावास, तीतरिया, किशनपुरा, भोज्यादणड आदि गांवों में भी सघन जनसम्पर्क किया। हर जगह उनके पक्ष में शानदार माहौल देखने को मिला।

जनसम्पर्क में ये रहे शामिल

इस जनसम्पर्क अभियान के दौरान उनके साथ चंदलाई क्षेत्र के जाने-पहचाने समाजसेवी रामसिंह राजावत, जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा जयपुर देहात दक्षिण उमा शर्मा, भाजपा सांगानेर मंडल अध्यक्ष गिर्राज मीणा, चाकसू देहात प्रवक्ता पन्नालाल राणा, लल्लू जी बागड़ा, शंकर लाल शिवदासपुरा, चंदलाई सरपंच अनिरुद्ध सिंह, प्रहलाद चैधरी, पूर्व महामंत्री युवा मोर्चा चाकसू भवानी सैनी, विधि प्रकोष्ठ भाजपा अर्जुन सिंह राजावत आदि पार्टी कार्यकर्ता व आमजन मौजूर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.