April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान नाबालिग इंस्टाग्राम पर डालने लगी ऐसे वीडियो कि मां-बाप आ गए सदमे में, लेनी पड़ी पुलिस की मदद

एनसीआई@अहमदाबाद

कोरोना के चलते इन दिनों ज्यादातर शिक्षा ऑनलाइन चल रही है, इस वजह से माता-पिता बच्चों को स्मार्टफोन देने को मजबूर हैं। हालांकि यही स्मार्टफोन कई बार माता-पिता के लिए भारी मुसीबत, परेशानी और शर्मिंदगी का कारण भी बन रहे हैं। अहमदाबाद में ऐसा ही एक बोहद गम्भीर मामला सामने आया है। इसके बाद लाख मजबूरी होने के बावजूद हर मां-बाप अपने बच्चों को स्मार्टफोन देने से डरने लगेंगे।

दरअसल, पढ़ाई के दौरान एक नाबालिग लड़की को इंटाग्राम पर अपने प्राइवेट पार्ट की फोटो रखने और अपनी न्यूड फोटो पोस्ट करने की ऐसी आदत लगी कि, वो अब अपने माता-पिता तक को सुनने के लिए तैयार नहीं। इस नाबालिग ने सबसे पहले कमरे में अकेले पढ़ाई करने के दौरान खुद की न्यूड फोटो इंटाग्राम पर पोस्ट की। इस पोस्ट पर उसे काफी लाइक और व्यूज मिले। इससे उसे इस काम में मज़ा आने लगा। यह बात उसने अपनी मौसेरी बहन को बताई और उसे भी उसकी न्यूड तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर करने के लिए उकसाया।

माता-पिता की डांट का कोई असर नहीं

मौसेरी बहन ने बात की जानकारी उसके माता-पिता को दी तो वे बुरी तरह सदमे में आ गए। लड़की की इस हरकत पर माता-पिता ने उसे खूब डांटा, लेकिन उस पर कोई असर नहीं हुआ। उसने अपनी न्यूड फोटो इंटाग्राम पर पोस्ट करना जारी रखी।‌ इसके बाद माता-पिता ने बच्ची को समझाने लिए 181 महिला हेल्पलाइन की टीम की मदद ली। हालात इस कदर खराब हो गए कि माता-पिता ने अपनी इस बच्ची को घर में रखने तक से इनकार कर दिया।

रोज वीडियो डालने का नशा

181 महिला हेल्पलाइन की टीम ने लड़की को समझाने की कोशिश की। घंटों तक उसकी काउंसलिंग की।‌ तब जाकर लड़की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को डिलीट किया। साथ ही माता-पिता को भी ये भरोसा दिलाया कि वो अब अपनी मां की मौजूदगी में ही फोन का इस्तेमाल करेगी। यहां तक कि पढाई के अलावा फोन में किसी भी तरह का कोई ऐप नहीं खोलेगी।

काउंसलिंग के दौरान 15 साल की इस बच्ची ने 181 महिला हेल्पलाइन के काउंसलर को हैरान करने वाली बात बताई कि उसे इसमें बड़ा मजा आता था। लोग उसके बारे में गंदे कमेंट करते थे, लेकिन उसके प्राइवेट पार्ट की तारीफ करते थे। यहां तक उसे आदत हो गई थी कि दिन में अगर वो अपना एक न्यूड वीडियो नहीं डालती थी तो उसे मजा नहीं आता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.