April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

गुजरात के नए मुख्य मंत्री घोषित, इस नए‌ नाम ने सबको चौंकाया

एनसीआई@गांधीनगर

गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल होंगे। विधायक दल की बैठक में ‌इनके नाम का प्रस्ताव पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने रखा था। सभी विधायकों ने इस पर सहमति दी।

भूपेंद्र पटेल के बारे में खास बात यह है कि वे केवल घाटलोदिया सीट से विधायक हैं, यहां तक कि वे मंत्री भी नहीं हैं। हालांकि कि उन्हें राजनीति का लम्बा अनुभव है। ये एयूडीए के पूर्व चैयरमेन हैं। शाम 6 बजे विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा जाएगा।

केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर ने गांधीनगर में पार्टी कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि विधायक दल की बैठक में भूपेंद्र भाई पटेल का प्रस्ताव आया। गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने प्रस्ताव का समर्थन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.